फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will soon recruit 10500 teachers says Education Minister

फाजिल्का में शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान: सरकार जल्द करेगी 10500 अध्यापकों की भर्ती, खेल में पंजाब को बनाएंगे अव्वल प्रदेश

Sun, 03 Apr 2022 06:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Apr 2022 06:29 PM IST
सार

आप की सरकार में 10500 अध्यापकों की भर्ती जल्द की जाएगी। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सीमावर्ती गांव चाननवाला के सरकारी प्राइमरी स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में यह एलान किया।

विज्ञापन
Punjab government will soon recruit 10500 teachers says Education Minister
फाजिल्का में शिक्षा मंत्री के साथ मौजूद आप के विधायक व कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आप की सरकार में 10500 अध्यापकों की भर्ती जल्द की जाएगी। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सीमावर्ती गांव चाननवाला के सरकारी प्राइमरी स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में यह एलान किया। शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब सरकार की शिक्षा और खेल प्रति आने वाली नीति की रूप रेखा के बारे में कहा कि राज्य को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में देश का अव्वल प्रांत बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अध्यापकों के समर्पण में कोई कमी नहीं है। राष्ट्र निर्माता अध्यापक पंजाब सरकार के प्रांतीय स्कूलों को सबसे बेहतरीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नई भर्ती करके अध्यापकों की कमी पूरी की जाएगी। युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़ेंगे। 
विज्ञापन


शिक्षामंत्री ने कहा कि फाजिल्का के एमआर कॉलेज समेत सभी सरकारी कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। जिससे युवा उच्च शिक्षा ले सकेंगे।  उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक लाने वालों का मान सम्मान करेगी। साथ ही खेल का माहौल ऐसा बनाया जाएगा कि हमारे नौजवान पदक जीत सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिर से खेलों में पंजाब की सरदारी कायम की जाएगी। उन्होंने घोषणा की है कि जिन गांवों में जमीन उपलब्ध होगी, घास वाले खेल मैदान आने वाले 2-3 साल में सरकार बनाएगी। इस मौके पर उन्होंने चाननवाला के प्राथमिक स्कूल को माध्यमिक करने और स्कूल की परिवहन सेवा जारी को करने का एलान किया। कार्यक्रम में फाजिल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना, जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, बल्लूआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर और अबोहर हलका प्रभारी दीप कंबोज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed