{"_id":"5fb531e826dd2728101d1e60","slug":"punjab-government-will-soon-honor-sportspersons-with-cash-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 2339 खिलाड़ियों को नकद इनामी राशि के साथ किया जाएगा सम्मानित : खेल मंत्री राणा सोढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 2339 खिलाड़ियों को नकद इनामी राशि के साथ किया जाएगा सम्मानित : खेल मंत्री राणा सोढी
Wed, 18 Nov 2020 08:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बुधवार को कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान इनामी राशि से वंचित रहे करीब 2400 खिलाड़ियों को जल्द नकद इनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा 2017 से अब तक के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को भी नकद इनामी राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने खेल विभाग के उच्च अधिकारियों और राज्य भर के जिला खेल अफसरों के साथ मीटिंग की। राणा सोढी ने विभागीय अधिकारियों को इनामों के वितरण के लिए सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि साल 2007 से 2015 तक के 2339 खिलाड़ियों समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान रचने वाले खिलाड़ियों को इनामी राशि देने के लिए विभाग के पास फंड मौजूद हैं, जिसका वितरण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के मानक संचालन प्रक्रिया के पालन को सुनिश्चित करते हुए जिल खेल अधिकारियों को फिर से खेल गतिविधियां शुरू करने को कहा है। इस दौरान हर खिलाड़ी का आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा। वहीं स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना चाहता है और उसे आर्थिक मदद की जरूरत है तो वह संबंधित जिला खेल अफसर के साथ मुलाकात करके मदद ले सकता है। उन्होंने उभरते खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए हर स्टेडियम में महान खिलाड़ियों की तस्वीरों और उपलब्धियों वाले फ्लैक्स लाने को भी कहा है।