Punjab: पंजाब सरकार गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में करेगी बढ़ोतरी, वित्त मंत्री हरपाल चीमा बोले-एलान जल्द
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी, जिससे गन्ने का रेट 391 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। किसानों की लंबे समय से चल रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस पर काम किया जा रहा है। यह घोषणा वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने की। वे बुधवार को 71वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी, जिससे गन्ने का रेट 391 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था। पंजाब सरकार गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में और बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। यह फैसला किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि 2022 में सरकार बनने के समय शुगरफेड पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां थी। बीते दो वर्षों में इस संस्था को देनदारियों से मुक्त कर आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। इसके परिणामस्वरूप 2024-25 में गन्ने का रकबा 2022-23 के 50,429 हेक्टेयर से बढ़कर 56,391 हेक्टेयर हो गया है। धान की पराली से भोगपुर सहकारी चीनी मिल में 14 मेगावाट का सह-उत्पादन संयंत्र संचालित किया गया, जिससे 2023-24 में 15.31 करोड़ की आय हुई।
चीमा ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूती के लिए सरकार और विशेष रूप से वित्त विभाग द्वारा विभाग को पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने सहकारी सभाओं को मजबूर करने पर जोर दिया, जिनके जरिये बेहतरीन उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद मिल रही है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान मिल्कफेड ने प्रतिदिन 31 लाख लीटर दूध की खरीद का रिकॉर्ड बनाया। फसल विविधता पर उन्होंने बताया कि मार्कफेड की ओर से किसानों को धान व गेहूं के चक्कर से दूर करने के लिए मूंगी का समर्थन मूल्य योजना मुहैया करवाई गई। उन्होंने कहा कि मार्कफेड की ओर से 7584 मीट्रिक टन मूंगी की खरीद की, जिससे 4,515 किसानों को लाभ हुआ।
वेरका की शुगर-फ्री खीर व मिल्क केक जारी
इस मौके पर वित्त मंत्री ने वेरका के नए उत्पादों जैसे शुगर-फ्री खीर, शुगर-फ्री मिल्क केक और शुगर-फ्री पीयो प्रोटीन व गोका घी के 1 लीटर प्लास्टिक जार को भी जारी किया गया। इसके अलावा सहकारिता विभाग द्वारा फुलकारियां तैयार करने वाली महिलाओं के उत्पादों के लिए वैश्विक बिक्री मंच प्रदान करने के लिए तैयार किए गए वेब पोर्टल ‘फुलकारी’ को भी जारी किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सहकारी सभाओं, फूड प्रोसेसिंग सभाओं, अग्रणी किसानों, निर्माण सहकारी सभाओं, सहकारी बैंकों, वेरका डेयरी और शुगर मिल्स को 28 विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया। इस मौके पर सहकारिता सचिव रीतू अग्रवाल और आनिंदिता मित्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।