{"_id":"5cacd757bdec22144d7e1ff7","slug":"punjab-government-will-appeal-ec-to-take-a-retake-on-the-decision-for-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग पहुंची पंजाब सरकार, आईजी कुंवर विजय प्रताप पर पुनर्विचार की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग पहुंची पंजाब सरकार, आईजी कुंवर विजय प्रताप पर पुनर्विचार की मांग की
Wed, 10 Apr 2019 01:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगाड़ी से जुड़े मामलों की जांच कर रही एसआईटी से आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हटाए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। पंजाब सरकार ने मंगलवार को आयोग से कहा कि वह आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को हटाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल के एक नेता की शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश को बरगाड़ी फायरिंग मामले की जांच में सीधे-सीधे हस्तक्षेप माना है। सीएम ने कहा कि अकालियों ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए बेअदबी और फिर गोलीबारी के मामलों की जांच को नाकाम करने की कोशिश की। अब फिर यही कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश का पूरा आधार एक नाटकीय शिकायत पर आधारित है। इससे साफ हो गया है कि शिकायतकर्ता एसआईटी द्वारा गुनहगार का पर्दाफाश किए जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग सत्ताधारी भाजपा के दबाव में अत्यंत पक्षपाती तरीके से काम कर रहा है। भाजपा खुद को और अपने सहयोगियों को बचाने के लिए और राज्य के मामलों में हस्तक्षेप सहित सभी प्रकार की सस्ती हरकतें कर रही है।