फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government released 76 Lakh Rupees for lumpy skin infection spread in animals

Lumpy skin infection: पंजाब सरकार ने जारी किए 76 लाख रुपये, अधिकारी करेंगे प्रभावित जिलों का दौरा

Thu, 04 Aug 2022 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 04:48 PM IST
सार

सीमांत जिलों में इस बीमारी के ज्यादा फैलने की रिपोर्ट हैं, इसलिए गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोजुपर को 5-5 लाख रुपये जारी किए गए हैं और बाकी जिलों को 3-3 लाख का फंड दिया गया है।

विज्ञापन
Punjab government released 76 Lakh Rupees for lumpy skin infection spread in animals
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : Harendra- Amar Ujala

विस्तार

पशुओं में फैले लंपी स्किन संक्रमण पर पंजाब सरकार जाग गई है। सरकार की ओर से संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी दवाओं और चिकित्सकीय उपायों के लिए 76 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। संक्रमण से ज्यादा प्रभावित राज्य के सरहदी गांवों को 5-5 लाख और अन्य जिलों को 3-3 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टरों को प्रभावित जिलों का नियमित दौरा करने के सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पंजाब सूबे के पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सरहदी जिलों में इस बीमारी के ज्यादा फैलने की रिपोर्ट हैं, इसलिए गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोजुपर को 5-5 लाख रुपये जारी किए गए हैं और बाकी जिलों को 3-3 लाख का फंड दिया गया है। सरकार द्वारा बीमारी से बचाव के लिए पहले ही जिलों के लिए एडवाइजरी और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। साथ ही अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पशु पालन मंत्री ने जिलों में तैनात डिप्टी डायरेक्टरों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने अधीन क्षेत्रों के निरंतर दौरे करते रहें। उन्होंने कहा कि खास तौर पर पशु फार्मों में दौरे करके स्थिति पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों के पशु पालकों, किसानों को बीमारी के लक्षणों, रोकथाम के तरीकों संबंधी अवगत करवाना निरंतर जारी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायों में ज्यादा फैलता है संक्रमण

मंत्री ने किसानों को भी अपील की कि यह संक्रमण की बीमारी गायों में ज्यादा फैलती है। मक्खी, मच्छर इस बीमारी के फैलाने का कारण बनते हैं इसलिए प्रभावित पशुओं को पहल के आधार पर सेहतमंद पशुओं से अलग किया जाए और हो सके तो पशुओं पर मच्छरदानी लगा कर रखी जाए। उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग के समूह अधिकारी और कर्मचारी पशु-पालकों की हर पक्ष से सहायता कर रहे हैं। पशु पालक किसी घबराहट में न आएं और संयम से काम लेते हुए एहतियात बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed