{"_id":"64abf6b532633830e80d1057","slug":"punjab-government-released-33-50-crores-to-deal-with-floods-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बाढ़ से निपटने में जुटी पंजाब सरकार, 33.50 करोड़ की धनराशि की जारी, लोगों के खाते में आएगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बाढ़ से निपटने में जुटी पंजाब सरकार, 33.50 करोड़ की धनराशि की जारी, लोगों के खाते में आएगी रकम
Mon, 10 Jul 2023 05:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:50 PM IST
सार
मोगा को 1.50 करोड़, मानसा, मालेरकोटला और पठानकोट को 1-1 करोड़, पटियाला को 2 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। रूपनगर जिले को 2.50 करोड़, मुक्तसर साहिब को दो करोड़, एसबीएस नगर और मोहाली को एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। संगरूर को 1.50 करोड़ और तरनतारन को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान ने खरड़ का किया दौरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में बने बाढ़ जैसे हालात के बीच भगवंत मान सरकार ने सभी जिलों को 33.50 करोड़ की राशि जारी की है। राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि यह रकम संभावित खतरे से निपटने और मानव जीवन, घरों और जानवरों की हानि को कम करने के लिए अग्रिम राशि के रूप में जारी की गई।
विज्ञापन
सभी डीसी को हिदायत दी गई है कि राहत राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पद्धति के अनुसार संबंधित लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा की जानी चाहिए, ताकि राहत राशि का दुरुपयोग न हो सकें। इस मुश्किल समय में सरकार आम लोगों के साथ खड़ी है। यह राशि सभी जिलों को भेज दी है।
विज्ञापन
अमृतसर को 1.50 करोड़, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट को एक-एक करोड़, फिरोजपुर और फाजिल्का को डेढ़-डेढ़ करोड़, फतेहगढ़ साहिब को एक करोड़, गुरदासपुर को 1.50 करोड़, होशियारपुर को एक करोड़ और जालंधर, कपूरथला व लुधियाना जिले को 2-2 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
मोगा को 1.50 करोड़, मानसा, मालेरकोटला और पठानकोट को 1-1 करोड़, पटियाला को 2 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। रूपनगर जिले को 2.50 करोड़, मुक्तसर साहिब को दो करोड़, एसबीएस नगर और मोहाली को एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। संगरूर को 1.50 करोड़ और तरनतारन को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे।