{"_id":"62d57f60ebcb6b1198786085","slug":"punjab-government-reduced-late-fee-for-fitness-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी वाहन मालिकों को बडी राहत: सरकार ने फिटनेस प्रमाण पत्र की लेट फीस घटाई, अब देना पड़ेगा 10 रुपये रोजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी वाहन मालिकों को बडी राहत: सरकार ने फिटनेस प्रमाण पत्र की लेट फीस घटाई, अब देना पड़ेगा 10 रुपये रोजाना
Mon, 18 Jul 2022 09:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:15 PM IST
सार
अब परिवहन विभाग ने सरकार के निर्देश पर बसों, ट्रकों और टैक्सियों समेत वाणिज्यिक वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने पर विलंब शुल्क 50 रुपये प्रतिदिन से घटाकर 10 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने निजी ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने निजी वाहनों को राहत देते हुए फिटनेस प्रमाण पत्र की लेट फीस 50 से घटाकर 10 रुपये कर दी है। अब वाहन स्वामियों को प्रतिदिन के हिसाब से सिर्फ 10 रुपये ही देने होंगे। इसके साथ ही परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में आई कमी को भी दूर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
2016 और 2017 में विभिन्न अदालतों द्वारा लेट फीस के रूप में प्रतिदिन 50 रुपये वसूलने की केंद्र सरकार की अधिसूचना को रद्द कर दिया गया था, लेकिन राज्य परिवहन विभाग ने निजी ट्रांसपोर्टरों से राशि वसूलना जारी रखा। इस बीच कोविड काल के दौरान लगे लॉकडाउन के कारण पंजाब में निजी वाहनों के पहिए थम गए थे। इस कारण वह फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए लेट फीस नहीं जमा करा पाए।
विज्ञापन
जुर्माने की राशि जमा नहीं कराए जाने के कारण परिवहन विभाग के दस्तावेजों में डिफॉल्टर बन गए। अब परिवहन विभाग ने सरकार के निर्देश पर बसों, ट्रकों और टैक्सियों समेत वाणिज्यिक वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने पर विलंब शुल्क 50 रुपये प्रतिदिन से घटाकर 10 रुपये कर दिया है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त ने विभाग को विलंब शुल्क से संबंधित सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी को ठीक करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन