{"_id":"6048be3343a5e25c4e107fae","slug":"punjab-government-passed-11-bills-during-assembly-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र : विपक्ष के हंगामे के बीच पंजाब विधानसभा में 11 बिल पारित, शिअद का सदन से वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र : विपक्ष के हंगामे के बीच पंजाब विधानसभा में 11 बिल पारित, शिअद का सदन से वॉकआउट
Wed, 10 Mar 2021 06:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा।
- फोटो : फाइल फोटो।
पंजाब विधानसभा के बजट में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार 11 महत्वपूर्ण बिल पारित कराने में कामयाब रही। इससे पहले मंगलवार को भी पंजाब सरकार ने विधानसभा में आठ अहम बिल पारित किए थे। वहीं महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई बदसलूकी का अकाली ने सदन में उठाया। इस दौरान अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी के सामने जमकर नारे लगाए और सदन से वॉकआउट कर दिया। उधर, विधायक सुखपाल खैरा के आवास पर हुई ईडी की छापेमारी का भी सदन में कड़ा विरोध जताया गया।
विज्ञापन
बजट पर वित्त मंत्री के भाषण के दौरान अकाली दल और आप विधायकों ने जमकर हंगामा किया। दोनों विपक्षी दलों के सदस्य वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। आप विधायकों ने पहले अपनी कुर्सी पर खड़े होकर नारेबाजी की फिर वेल में पहुंचकर बिलों की प्रतियां फाड़ दीं। उधर, सुखपाल खैरा के खिलाफ हुई ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
विज्ञापन