फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government ordered to Punjab Police to initiate action against hooters engaged in private vehicles

पंजाब सरकार के नए आदेश: अब निजी वाहनों में नहीं बजेगा हूटर, सभी जिलों के एसएसपी को आदेश-काटा जाए चालान

Tue, 05 Apr 2022 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 11:39 AM IST
सार

पंजाब में वीआईपी कल्चर आम बात है। लोग अपने को आम से खास दिखाने के लिए अपने वाहनों में हूटर लगाकर घूमते हैं। आए दिन बाजारों में हूटर बजाने की शिकायतें भी पंजाब पुलिस के पास आती रहती हैं।

विज्ञापन
Punjab Government ordered to Punjab Police to initiate action against hooters engaged in private vehicles
पंजाब पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अब निजी वाहन स्वामी हूटर नहीं बजा सकेंगे। सरकार के इस फैसले पर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मामले की शिकायत करने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से मोबाइल नंबर भी जारी किया है। साथ ही कहा गया है कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पुलिस गुप्त रखेगी।

विज्ञापन


पंजाब में वीआईपी कल्चर आम बात है। लोग अपने को आम से खास दिखाने के लिए अपने वाहनों में हूटर लगाकर घूमते हैं। आए दिन बाजारों में हूटर बजाने की शिकायतें भी पंजाब पुलिस के पास आती रहती हैं। अब सूबे में बनी नई सरकार निजी वाहनों में लगे हूटरों को लेकर सख्त हो गई है। सरकार की ओर से निजी वाहनों में लगे हूटरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश पंजाब पुलिस को जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की ओर से सरकार के इस फैसले को लेकर सभी जिलों के एसएसपी को हिदायत दी है कि वह निजी वाहनों में लगे हूटरों के खिलाफ जल्द अभियान छेड़ें। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम के 112 नंबर के साथ ही शिकायत करने के लिए एक मोबाइल नंबर 9780001879 भी जारी किया है। अधिकारियों की ओर लोगों के लिए कहा गया है कि यदि उन्हें कोई निजी वाहन में हूटर लगे होने की शिकायत करनी हो तो वह इन नंबरों पर बात कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरों से ज्यादा गांवों के वाहनों में लगे हूटर

पंजाब की एक रिपोर्ट के अनुसार शहरों से ज्यादा गांवों के निजी वाहनों में हूटर लगे हुए हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के थानों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह ऐसे वाहनों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएं।

पुलिस कर्मियों के वाहनों में लगे हूटर

पंजाब पुलिस के कई ऐसे अधिकारी हैं जिनके निजी वाहनों में हूटर लगे हुए हैं। सरकार ने हूटर के खिलाफ जारी किए गए आदेश में विशेष तौर पर ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकारी आदेश में पुलिसकर्मियों को तत्काल वाहनों से हूटर हटाने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed