फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government is preparing to recruit around 2000 PTI teachers

Punjab: अब पंजाब के स्कूलों से निकलेंगे खिलाड़ी, 2000 पीटीआई भर्ती करने की तैयारी में सरकार

Thu, 03 Aug 2023 08:26 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा,अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित शर्मा,अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 08:26 AM IST
सार

मान सरकार की कोशिश यही है पहली कक्षा से विद्यार्थियों को खेल मैदान में टैलेंट दिखाने का मौका दिया जाए। उनकी प्रतिभा को निखारा जाए, ताकि आने वाले समय में पंजाब का खेलों के क्षेत्र में वर्चस्व बन पाए। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह का कहना है कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए काम कर रही है। 

विज्ञापन
Punjab government is preparing to recruit around 2000 PTI teachers
पंजाब के स्कूलों से निकलेंगे खिलाड़ी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के स्कूलों में अब केवल पढ़ाई ही नहीं होगी, बल्कि खिलाड़ी भी तैयार होंगे। इसके लिए सरकार 2000 के करीबी पीटीआई शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी में है। खास बात यह कि इन पदों पर 20 से 30 फीसदी खिलाड़ियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों में छिपे टैलेंट को शुरू पहचान जा सकें। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग इस भर्ती के लिए नए नियम तैयार कर रहा है। विभाग का दावा है कि जल्दी ही नए नियम तैयार कर लिए जाएंगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट के आधार पर शिक्षक चुने जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद पंजाब: सात अगस्त को होगा कार्यक्रम, सीएम मान करेंगे शुभारंभ, कई नामी हस्तियां जुटेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार का फोकस केवल बच्चों की पढ़ाई तक ही नहीं है बल्कि उनके ओवर ऑल विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार जहां शिक्षकों को सिंगापुर व आईआईएम अहदाबाद से ट्रेनिंग दिलवा रही है। वहीं, शिक्षकों की अंग्रेजी सुधारने के लिए विशेष वर्कशॉप आयोजित की गई। 

अब प्राइमरी स्कूलों में पीटीआई शिक्षकों के पदों को भरने का फैसला लिया गया है। कोशिश यही की जा रही है पहली कक्षा से विद्यार्थियों को खेल मैदान में टैलेंट दिखाने का मौका दिया जाए। उनकी प्रतिभा को निखारा जाए, ताकि आने वाले समय में पंजाब का खेलों के क्षेत्र में वर्चस्व बन पाए। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह का कहना है कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए काम कर रही है। आने समय में इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।


पंजाब में केवल 35 खेलों को है मान्यता
पंजाब सरकार ने दो दिन पहले अपनी खेल पॉलिसी जारी की है। इसमें सरकार ने 35 खेलों को ही ग्रेडेशन के लिए मान्यता दी है। इन खेलों के आवाला ओलंपिक, एशियाई, और कॉमनवेल्थ खेलों को भी ग्रेडेशन होगी। इन गेमों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, क्रिकेट, साइकलिंग, जिम्नास्टिक, फुटबाल, हॉकी, हैंडबाल, जूडो, खो-खो, लॉन टेनिस, नेशनल और सर्किल स्टाइ कबड्डी, बॉस्किंग,रेसलिंग, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, शूटिंग, आर्चरी, इक्वेस्ट्रीयन, फेसिंग, रोइंग, सॉफ्टबॉल, नेटबॉल, रोलर स्केटिंग, कैनॉइंग,पावरलिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, याचिंग, गोल्फ, चेस, गतका व किक बॉक्सिंग शामिल है। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर का कहना है कि पेरेंटस केवल उन्हीं गेमों में बच्चों को लेकर जाए, जो सरकार की सूची में शामिल है। वरना बाद में सरकार चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पाएगी।

309 कोचों के सहारे चल रहा खेल विभाग
पहले खेल विभाग में कोचों की संख्या काफी कम थी। हरियाणा में 2017 कोचों के मुकाबले पंजाब में सिर्फ 309 कोच हैं । अब नई खेल नीति अनुसार 2360 कोचों की प्रस्तावना है। पदक विजेता बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए तैयार किये विशेष काडर में 500 पोस्टों की व्यवस्था की गई। इनमें 40 डिप्टी डायरैक्टर, 92 सीनियर कोच, 138 कोच और 230 जूनियर कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed