फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government increased purchase price of milk

Punjab Government Decision: पंजाब सरकार का दूध उत्पादकों को तोहफा, 20 रुपये बढ़ाया खरीद मूल्य

Sat, 21 May 2022 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 May 2022 03:11 PM IST
सार

मिल्कफेड ने दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि की है। यह वृद्धि 20 रुपये प्रति किलो वसा की दर से की गई है।

विज्ञापन
Punjab government increased purchase price of milk
milk - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब सरकार ने दूध उत्पादकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की ओर से दूध के खरीद मूल्य में 20 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है। सरकार ने ढाई महीने में चौथी बार दूध के खरीद मूल्य में यह बढ़ोतरी की है। अब तक कुल 70 रुपये प्रति किलो फैट की वृद्धि की जा चुकी है। सरकार के इस फैसले से गाय के दूध पर लगभग एक रुपये और भैंस के दूध पर 1.40 रुपये प्रति किलो का विस्तार होगा।

विज्ञापन


सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आने वाले समय में दूध उत्पादकों और उपभोक्ताओं के हितों के लिए और भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। मिल्कफेड की तरफ से दूध उत्पादकों को हमेशा दूध की ऊंची खरीद कीमतें दी जाती रही हैं, खास कर कोविड महामारी के समय दौरान जब प्राइवेट खरीदारों ने दूध खरीदना बंद कर दिया था और दूध के भाव घटा दिए थे तो मिल्कफेड ने अपने सीमित साधनों के बावजूद दूध उत्पादकों को वाजिब दूध खरीद रेट दिए।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने समूह दूध उत्पादकों से अपील की कि गर्मी के इस मौसम में वेरका को अधिक दूध देकर मजबूत करनेे की जरूरत है। मिल्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि दूध उत्पादकों से खरीदे गए उत्तम गुणवत्ता के दूध को अलग-अलग दूध और दूध उत्पादों में बदला जाता है और उपभोक्ताओं की जरूरत के मुताबिक बाजार में बेचा जाता है। इस तरह पैदा हुए राजस्व की तकरीबन 80 प्रतिशत कीमत और अलग-अलग सेवाओं, सब्सिडी आदि के रूप में दूध उत्पादकों को वापस कर दिया जाता है। इसके अलावा वेरका अपने उपभोक्ताओं को लगातार उत्तम गुणवत्ता के दूध पदार्थ मुहैया कराने के लिए भी वचनबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब हुई मूल्य वृद्धि

- 1 मार्च 2022 को 20 रुपये प्रति किलो फैट
- 1 अप्रैल 2022 को 20 रुपये प्रति किलो वृद्धि
- 21 अप्रैल 2022 को 10 रुपये प्रति किलो फैट
- 21 मई 2022 को 20 रुपये प्रति किलो वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed