फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government has issued transfer and posting orders of 19 IAS officers

पूरे रंग में नए सीएम, सत्ता संभालते ही बड़ा फेरबदल, 19 IAS अफसर और बदले

Sat, 18 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government has issued transfer and posting orders of 19 IAS officers
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के कामकाज संभालने के लगातार दूसरे दिन भी अफसरशाही में फेरबदल का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए 19 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारियों में निर्मलजीत सिंह कलसी को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मामले एवं न्याय के साथ कृषि, शिकायत निवारण, प्रशासकीय सुधार नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रिंसीपल स्थानीय आयुक्त (इनवेस्टमैंट प्रमोशन एवं इंडस्ट्रीयल लाइज़न) पंजाब भवन नई दिल्ली का काम भी सौंपा गया है। केजेएस चीमा को सचिव स्वतंत्रता सैनानी, करूणा राजू को सचिव वित्त-कम-सचिव इंस्टीच्यूशनल फाइनांस एंड बैंकिंग, राहुल तिवाड़ी को सचिव राजस्व एवं पुनर्वास, वरूण रूजम को मुख्य प्रशासक गमाडा एसएएस नगर व सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के निदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बसंत गर्ग को मिशन निदेशक फूड प्रोसेसिंग और एक्स ऑफीशियो विशेष सचिव फूड प्रोसेसिंग और निदेशक फूड प्रौसेसिंग का अतिरिक्त चार्ज, मनवेश सिंह सिद्धू को विशेष सचिव स्कूल शिक्षा, गगनदीप सिंह बराड़ को विशेष सचिव सहकारिता और बलविंदर सिंह धालीवाल की सेवाएं गलाडा लुधियाना के मुख्य प्रशासक लगाने के लिए आवास एवं शहरी विकास विभाग के सुपुर्द की गई हैं।
विज्ञापन

ये अफसर भी बदले

Punjab Government has issued transfer and posting orders of 19 IAS officers
तबादला - फोटो : DEMO Pic
इनके अतिरिक्त अरूण सेखड़ी को विशेष सचिव पर्सोनल और विजीलैंस के साथ एमडी पंजाब एग्रो इंडस्ट्री कार्पोरेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अभिनव को निदेशक खजाना और लेखा के अतिरिक्त विशेष सचिव (वित्त) का अतिरिक्त चार्ज, रवि भगत की सेवाएं पूडा का मुख्य प्रशासक लगाने के लिए आवास एवं शहरी विकास विभाग के सुपुर्द की गई हैं।

इसके अतिरिक्त उन्हें आवास और शहरी विकास का विशेष सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। दलबीर सिंह मांगट को विशेष सचिव पॉवर और नवीन एवं रिन्यूएबल उर्जा के अतिरिक्त निदेशक योजना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। गुरलवलीन सिंह सिद्धू की सेवाएं आयुक्त नगर निगम अमृतसर लगाने के लिए स्थानीय निकाय विभाग के हवाले की गई हैं।

अश्विनी कुमार को विशेष सचिव सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास, मालविंदर सिंह जग्गी को निदेशक वेलफेयर ऑफ एससी एंड बीसी और पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणीयां आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जसकिरन सिंह आईएएस की सेवाएं आयुक्त नगर निगम लुधियाना लगाने के लिए स्थानीय निकाय विभाग के हवाले की गई हैं।

अनंदिता मित्रा को संयुक्त विकास आयुक्त इंटरग्रेटिड रूरल डिवेल्पमेंट के साथ आयुक्त नरेगा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। कर्णेश शर्मा को अतिरिक्त सचिव कोऑर्डीनेशन और प्रौटोकॉल के अलावा निदेशक होसपेटिल्टी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इनके अतिरिक्त पीसीएस अधिकारी मोनीश कुमार को अतिरिक्त सचिव वन एवं वन्य जीव लगाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed