फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government filed affidavit regarding Chandigarh

हाईकोर्ट में पंजाब ने कहा- चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा की राजधानी, लेकिन किसी का हिस्सा नहीं

Thu, 31 Oct 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Punjab government filed affidavit regarding Chandigarh
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है लेकिन दोनों में से किसी का हिस्सा नहीं है। शहर का भौगोलिक क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश के रूप में शहर का अपना है। पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ को लेकर हलफनामा दाखिल करते हुए स्थिति स्पष्ट की है। हरियाणा सरकार ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा जिसे मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी।

विज्ञापन


सुनवाई आरंभ होते ही पंजाब सरकार ने हलफनामा दाखिल करते हुए शहर की भौगोलिक स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए शहर के हरियाणा या पंजाब का हिस्सा न होने की बात कही। पंजाब सरकार ने कहा कि चंडीगढ़ न तो पंजाब का हिस्सा है और न ही हरियाणा का। चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। इसका भौगोलिक क्षेत्र एक यूटी के रूप में शहर का अपना है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के फूल कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों का कोटा तय है कि किस अनुपात में किस राज्य के अधिकारियों की चंडीगढ़ में तैनाती होगी। चंडीगढ़ जिला अदालत में न्यायिक अधिकारियों का अपना कोटा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पंजाब और हरियाणा द्वारा नियुक्त न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति होती है और दोनों ही राज्य चंडीगढ़ के अनुसूचित जाति के आवेदकों को अपने यहां आरक्षण नहीं देते। जबकि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। इस पर हाईकोर्ट ने पूछा था कि पहले वह दस्तावेज दिखाओ जिसमें यह तय किया गया हो कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed