फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government does not want to close schools right now

पंजाब: अभी स्कूलों को बंद नहीं करना चाहती सरकार, शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला बोले- काबू में हैं हालात

Fri, 13 Aug 2021 07:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 07:49 PM IST
सार

पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन स्कूलों में संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए सभी शिक्षकों और अन्य स्टाफ का टीकाकरण 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में उन्होंने स्कूलों में प्रतिदिन 10 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट और औचक नमूने लिए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग और संबंधित जिला प्रशासन को दिए हैं।

विज्ञापन
Punjab government does not want to close schools right now
स्कूल बैग टांगे बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के स्कूलों में विद्यार्थियों के संक्रमित मिलने से सरकार की चिंताएं तो जरूर बढ़ी हैं लेकिन वह अभी स्कूलों को बंद करने के मूड में नहीं है। पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में अभी स्कूल बंद नहीं होंगे। लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में ही विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं, अन्य कहीं से भी कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में अभी हालात काबू में हैं। स्कूल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थी को ही कोरोना की खुराक दी जाएगी। स्कूलों में संक्रमित विद्यार्थियों के मिलने के बाद शिक्षा विभाग लगातार जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ संपर्क में है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ डीसी लगातार स्कूलों पर नजर बनाए हुए हैं। हां यह जरूर है कि राज्य में अन्य जगह के स्कूलों से विद्यार्थियों के संक्रमित होने की सूचना मिलती हैं तो स्कूलों को बंद करने पर सरकार विचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंजाब सरकार ने 26 जुलाई को 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों को कड़े दिशा निर्देशों के साथ खोल दिया था। बाद में दो अगस्त से बाकी स्कूल भी सरकार ने खोल दिए थे। इसके बाद हाल ही में लुधियाना के दो सरकारी स्कूलों में 20 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। अब तक लगभग 33 विद्यार्थी विभिन्न स्कूलों में कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार स्कूलों को फिर से बंद करने के निर्देश दे सकती है लेकिन शिक्षा मंत्री ने ऐसी सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है। 

प्राइमरी स्कूल बंद करने के पक्ष में स्वास्थ्य मंत्री
पंजाब के शिक्षा मंत्री के बयान के इतर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि छोटे बच्चे संक्रमण को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं कर सकते हैं, इसलिए प्राइमरी स्कूलों को बंद कर देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


21 हजार से अधिक लिए नमूने
मुख्य सचिव के निर्देश के बाद राज्य के स्कूलों में अब तक 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ अन्य स्टाफ के नमूने लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नमूने लेने का यह सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed