फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government cracking down agents after incident of deportation of 700 students by Canada

700 युवाओं के कनाडा में फंसने के बाद जागी सरकार: अब एजेंट को प्रॉपर्टी के अलावा गहनों का देना होगा ब्यौरा

Sun, 11 Jun 2023 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 02:36 PM IST
सार

पंजाब के शहरों में बहुसंख्या में वीजा एजेंसियां खुल गई हैं, जो छात्रों को या अन्य लोगों को विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलती हैं, यह धंधा खूब फल फूल रहा है। खास बात ये है कि पंजाब से कनाडा और अमेरिका में ज्यादा जाने की मांग को देखते हुए इन देशों के वीजा के लिए ये एजेंसियां दोगुना दाम वसूलती हैं।

विज्ञापन
Punjab government cracking down agents after incident of deportation of 700 students by Canada
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

कनाडा सीमा सुरक्षा एजेंसी की तरफ से 700 छात्रों को डिपोर्ट किए जाने की घटना के बाद पंजाब सरकार ने भी एजेंटों के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कनाडा में फंसे छात्र जालंधर के ही एक ट्रेवल एजेंट बृजेश मिश्रा का शिकार हुए थे। अब पंजाब सरकार ने ट्रेवल एजेंटों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है और पूरा ब्यौरा मांगा है।

विज्ञापन


इस जानकारी में एजेंट को अपनी मूवेबल प्रापर्टी की जानकारी देनी होगी। मसलन कितना सोना है? कौन सी गाड़ी है? अपने बैंक खाते का नंबर, पत्नी के बैंक खातों के नंबर, स्टाफ की जानकारी, स्टाफ का अता पता, स्टाफ के खातों के नंबर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एजेंट के पास कितनी प्रापर्टी है? उक्त प्रापर्टी कहां कहां है? कंपनी के सीए का अता पता भी मांगा गया है। कंपनी का फाइनांसर कौन है? उसका अता पता भी पूछा गया है। तीन स्थानीय लोगों की गारंटी भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: पंजाब सरकार ने एक रुपया वैट बढ़ाया, रात 12 बजे से बढ़ी हुई कीमतें लागू  

पंजाब के शहरों में बहुसंख्या में वीजा एजेंसियां खुल गई हैं, जो छात्रों को या अन्य लोगों को विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूलती हैं, यह धंधा खूब फल फूल रहा है। खास बात ये है कि पंजाब से कनाडा और अमेरिका में ज्यादा जाने की मांग को देखते हुए इन देशों के वीजा के लिए ये एजेंसियां दोगुना दाम वसूलती हैं, फिर भी ये गारंटी नहीं होती कि जो वीजा दिया जा रहा है वो असली है या नकली। 

इस वीजा चक्रव्यूह में वह छात्र भी आते हैं, जो पांचवी पास है लेकिन उनके फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर स्टडी वीजा दिलाया जाता है। यूके के लिए तो यह खेल कई एजेंटों ने खेला और खूब वारे न्यारे किये। कनाडा में दो-चार-दस नहीं, बल्कि 700 छात्रों के वीजा दस्तावेज फर्जी निकले हैं। उनके दाखिले के ऑफर लेटर फर्जी पाए गए थे। सभी 700 छात्रों को डिपोर्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। जिससे पंजाब से लेकर कनाडा तक में हाहाकार मची हुई है।


फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें....
- यदि कोई विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए जाना चाहता है तो सबसे पहले उसे संबंधी एजेंसी या एजेंट के लाइसेंस की जांच करनी चाहिए.
- एजेंट का पूरा पता और जानकारी भी लेनी चाहिए, ताकि यदि आप ठगी का शिकार हो जाएं तो शिकायत की जा सके.
- आवेदन में कोई गलत जानकारी न दें. वीजा एजेंट के कहने पर भी ऐसा न करें
- एजेंसी द्वारा जो वीजा दिया जा रहा है, उसकी जांच कराएं।वीजा सही पाए जाने के बाद ही भुगतान करें. इसके लिए पुलिस की मदद भी ली जा सकती है।
- यदि पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे हों तो पता कर लें कि जिस इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने की बात कही जा रही है, उसके लिए असल में विज्ञापन निकाले गए थे या नहीं? वहां से कन्फर्म करें कि इसी सेशन में उनका एडमिशन पक्का है या नहीं?
- यदि नौकरी के लिए जा रहे हैं तो पहले ये पता कर लें कि जिस कंपनी में नौकरी दिलवाने की बात कही जा रही है वह असल में है भी या नहीं
- यदि कोई ये दावा करता है कि वीजा जल्दी दिलवा सकता है तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि वीजा एक निश्चित प्रोसेस से ही मिलता है

जो अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए मुसीबत..
एसोसिएशन ऑफ ओवरसीज कंसल्टेंट एजुकेशन के पूर्व प्रधान सुकांत का कहना है कि सभी एजेंट गलत नहीं होते हैं, जो गलत हैं उनके खिलाफ सरकार को शिकंजा कसना चाहिए लेकिन जो नियमानुसार पहले ही कार्य कर रहे हैं, उनको परेशान भी नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed