फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Govt Hikes One Rupee VAT on Petrol Diesel Price Know Latest Rates Full Details

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: पंजाब सरकार ने वैट बढ़ाया, पेट्रोल 93, डीजल 89 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

Sun, 11 Jun 2023 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 12:40 PM IST
सार

Petrol Diesel Price in Punjab Today : पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। शनिवार रात 12 बजे से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं। पेट्रोल पर 1.8 और डीजल पर 1.13 फीसदी वैट बढ़ाया गया है। मानसा की कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Punjab Govt Hikes One Rupee VAT on Petrol Diesel Price Know Latest Rates Full Details
Petrol and Diesel price in punjab - फोटो : Istock

विस्तार

पंजाब में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि से पेट्रोल प्रति लीटर 93 पैसे और डीजल 89 पैसे महंगा हो गया। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 1.8 और डीजल पर 1.13 फीसदी वैट बढ़ा दिया है। राज्य की भगवंत मान सरकार द्वारा बीते छह महीने के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम में दूसरी बार इजाफा किया गया है। इस साल फरवरी में राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर सेस (उपकर) लगाया था। ताजा बढ़ोतरी के साथ पंजाब में अब पेट्रोल-डीजल के दाम पड़ोसी राज्यों- हरियाणा, हिमाचल और राजधानी चंडीगढ़ से और भी ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को मानसा में कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी रविवार को नोटिफिकेशन से साथ सार्वजनिक की गई। हालांकि राज्य सरकार की तरफ से इस फैसले बारे कोई बयान जारी नहीं किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, पेट्रोल पर वैट की दर में करीब 1.08 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे पेट्रोल पर वसूला जा रहा प्रति लीटर वैट अब 14.75 फीसदी से बढ़कर 15.74 फीसदी हो गया है। वहीं, डीजल (प्रीमियम डीजल को छोड़कर) पर वैट में 1.13 फीसदी का इजाफा किया गया है। इस तरह प्रति लीटर डीजल पर लागू वैट की अब 14.75 फीसदी से बढ़कर 15.88 फीसदी हो गया है। इस दर में 10 फीसदी सरचार्ज भी शामिल है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों से महंगा हुआ पंजाब में पेट्रोल-डीजल
राजधानी चंडीगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों- हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही अधिक थे। लेकिन वैट में ताजा बढ़ोतरी के बाद राज्य में पेट्रोल-डीजल और अधिक महंगे हो गए हैं। इस समय चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 84.26 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में यह दाम क्रमशः 96.29 रुपये और 85.44 रुपये प्रति लीटर हैं। हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमशः 97.74 रुपये और 90.59 रुपये प्रति लीटर है। पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर बढ़ने के बाद अब मोहाली में प्रति लीटर पेट्रोल 98.95 रुपये और डीजल 89.25 रुपये हो गया है। हालांकि जिलेवार स्थानीय खर्चों सहित इन दरों में मामूली उतार-चढ़ाव रहता है। अमृतसर में अब पेट्रोल प्रति लीटर 98.69 रुपये और डीजल 89.01 रुपये हो गया है। जालंधर में पेट्रोल 97.98 रुपए और डीजल 88.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी सरकार ने घटाए थे पेट्रोल-डीजल के दाम
गौरतलब है कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के समय पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में कटौती की गई थी, जिससे पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 10 रुपये और डीजल के दाम में प्रति लीटर 5 रुपये की कमी आ गई थी। उस समय राज्य में पेट्रोल पर वैट की दर 13.77 फीसदी और डीजल पर 9.92 फीसदी रखी गई थी।

पेट्रोल पंप मालिकों को होता है नुकसान ः सहगल
पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर में बढ़ोतरी का सीधा असर इन दोनों वस्तुओं के सार्वजनिक मूल्यों पर पड़ता है। चार माह पहले ही राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाया था और अब वैट की दर में इजाफा करके दोनों वस्तुओं को और महंगा कर दिया है। सूबे में अब पेट्रोल-डीजल पड़ोसी राज्यों से बहुत ज्यादा महंगे हो गए हैं, जिसका नुकसान पेट्रोल पंप मालिकों को ही उठाना

यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: दस साल की सर्विस पूरी कर चुके 14239 टीचर होंगे रेगुलर, 1880 पदों पर भर्ती होंगे डाॅक्टर व नर्स
पड़ोसी राज्यों से महंगा हुआ पंजाब में पेट्रोल-डीजल
राजधानी चंडीगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों- हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही अधिक थे। लेकिन वैट में ताजा बढ़ोतरी के बाद राज्य में पेट्रोल-डीजल और अधिक महंगे हो गए हैं। इस समय चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 84.26 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि हिमाचल
प्रदेश में यह दाम क्रमशः 96.29 रुपये और 85.44 रुपये प्रति लीटर हैं। हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमशः 97.74 रुपये और 90.59 रुपये प्रति लीटर है। पंजाब में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर बढ़ने के बाद अब मोहाली में प्रति लीटर पेट्रोल 98.95 रुपये और डीजल 89.25 रुपये हो गया है। हालांकि जिलेवार स्थानीय खर्चों सहित इन दरों में मामूली उतार-चढ़ाव रहता है। अमृतसर में अब पेट्रोल प्रति लीटर 98.69 रुपये और डीजल 89.01 रुपये हो गया है। जालंधर में पेट्रोल 97.98 रुपए और डीजल 88.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है।


चन्नी सरकार ने घटाए थे पेट्रोल-डीजल के दाम
गौरतलब है कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के समय पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में कटौती की गई थी, जिससे पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 10 रुपये और डीजल के दाम में प्रति लीटर 5 रुपये की कमी आ गई थी। उस समय राज्य में पेट्रोल पर वैट की दर 13.77 फीसदी और डीजल पर 9.92 फीसदी रखी गई थी।

पेट्रोल पंप मालिकों को होता है नुकसान ः सहगल
पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर में बढ़ोतरी का सीधा असर इन दोनों वस्तुओं के सार्वजनिक मूल्यों पर पड़ता है। चार माह पहले ही राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाया था और अब वैट की दर में इजाफा करके दोनों वस्तुओं को और महंगा कर दिया है। सूबे में अब पेट्रोल-डीजल पड़ोसी राज्यों से बहुत ज्यादा महंगे हो गए हैं, जिसका नुकसान पेट्रोल पंप मालिकों को ही उठाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed