फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government calls meeting on gurdaspur riots

गुरदासपुर जेल में हिंसा से सरकार गंभीर, जेलों की सुरक्षा बढ़ाने के मामले में कड़े कदम उठाने पर विचार

Sun, 26 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
punjab government calls meeting on gurdaspur riots
कैप्टन अमरिंदर सिंह
गुरदासपुर सेंट्रल जेल में हिंसा की घटना को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे की जेलों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। सीएम ने अगले सप्ताह पुलिस व गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें हाल के वर्षों में जेलों में हुईं घटनाओं और मुठभेड़ की घटनाओं के मद्देनजर जेलों की सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में जेलों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश देते हुए बीते दस वर्षों में बादल सरकार के शासन के दौरान जेल सिस्टम में आई गिरावट को खत्म कर बड़े सुधार लाने का दावा किया है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह होने वाली बैठक में जेल सुधारों के लिए गठित कमेटी द्वारा हाल ही में सौंपी गई रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगा। साथ ही पंजाब में जेल प्रशासन के सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरदासपुर जेल में स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने और जेल में फौरी तौर पर अमन-कानून की स्थिति बहाल करने को यकीनी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। पंजाब की जेलों में हुईं घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि गुरदासपुर जेल में हिंसा के बाद वह पुलिस, जेल विभाग और खुफिया विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


गुरदासपुर की घटना सुरक्षा को नजरअंदाज करने का परिणाम
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार पिछली अकाली सरकार की इस खतरनाक विरासत को खत्म करने के लिए पूरे यत्न करेगी जिन्होंने अपराधियों, माफिया और गुडों को बिना किसी डर से कानून अपने हाथ में लेने की छूट दी हुई थी। गुरदासपुर जेल घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट में राज्य के गृह सचिव एनएस कलसी ने बताया है कि 24 व 25  मार्च की रात की स्थिति को सुलझा लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कई गैंगस्टरों ने ड्यूटी पर तैनात तीन जेल वार्डनों पर हमला करने के पश्चात एक बैरक के कैदियों को जेल स्टाफ के साथ टकराव के लिए भड़काया था। रिपोर्ट में गृह सचिव ने बताया कि यह घटना जेल प्रशासन की ओर से जेल सुरक्षा को कई वर्षों से नजरअंदाज करने का परिणाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed