{"_id":"5f75b86e8ebc3e9bed14ad1a","slug":"punjab-government-announces-an-ex-gratia-of-rs-50-lakh-and-government-job-to-lance-naik-karnail-singh-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद करनैल सिंह के परिजनों को 50 लाख की सहायता और एक सदस्य को नौकरी देगी पंजाब सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद करनैल सिंह के परिजनों को 50 लाख की सहायता और एक सदस्य को नौकरी देगी पंजाब सरकार
Thu, 01 Oct 2020 04:37 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 01 Oct 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर शहीद हुए लांस नायक करनैल सिंह के परिजनों को पंजाब सरकार 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि का भुगतान करेगी। साथ ही पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। यह घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि लांस नायक का बलिदान देश कभी नहीं भुला पाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को 10 जेएके आईआईएफ के लांस नायक करनैल सिंह जो जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर सरहद पार से हुई फायरिंग में शहीद हो गए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद लांस नायक के पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करनैल सिंह ने बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ते हुए देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान की है, जिसके महान बलिदान को देश कभी नहीं भुलेगा। शहीद लांस नायक करनैल सिंह संगरूर जिले के गांव लोहा खेड़ा के रहने वाले थे, जो अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक साल का बेटा छोड़ गए।
विज्ञापन