फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government agreement with Flipkart and Amazon

अब दुनिया भर में धूम मचाएंगे पंजाब के उत्पाद, अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ सरकार का समझौता

Fri, 06 Dec 2019 09:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Dec 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government agreement with Flipkart and Amazon
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : अमर उजाला

अब पंजाब के उत्पाद देश-विदेश में आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगे। इसके लिए प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन पंजाब सरकार ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी नामी कंपनियों के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन


उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स दिग्गजों के साथ समझौतों पर दस्तखत किए। उन्होंने कहा कि अमेजन के साथ समझौते से हम अमेरिका, यूरोप और कनाडा के बाजारों से जुड़ सकेंगे। वहीं, राज्य में हैंडलूम और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया गया है। 
विज्ञापन


1100 करोड़ कर्ज देने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ हिस्सेदारी 
ग्लोबल वैल्यू चेन में एमएसएमई सेशन के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने कहा कि सरकार एमएसएमई को बड़े उद्योगों में बदलने को वचनबद्ध है। ईज इन डूइंग बिजनेस के लिए नई औद्योगिक नीति, इंडस्ट्री को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली, जीएसटी और बिजली ड्यूटी पर रियायतें, जमीन की ऑनलाइन मिलकियत, ऑनलाइन जांच प्रणाली जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने 700 एमएसएमई को 1100 करोड़ का कर्ज देने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ हिस्सेदारी की है। फोकल प्वाइंट्स को अपग्रेड करने पर 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट ने एमएसएमई के लिए व्यापारिक अधिकार को मंजूरी, इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट और फैक्ट्री एक्टों में संशोधन और शामलात जमीनों पर औद्योगिक पार्क बनाने जैसे फैसलों को मंजूरी दी है। 

एमएसएमई को प्रोत्साहित करने का यह सही समय 
एमएसएमई सेशन का संचालन केपीएमजी के डिप्टी सीईओ अखिल बांसल ने किया। सेशन में संधार टेक्नोलॉजी के जयंत डावर, आईटीसी के सचिन मदान, वर्ल्ड बैंक की भावना भाटिया, कैपिटल स्माल फाइनांस बैंक के सर्वजीत समरा और यूएनआईडीओ के डॉ. रैन वैन बरकल ने हिस्सा लिया। 

वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में उन एमएसएमई को प्रोत्साहित करने का यह सही समय है जो लाइट इंजीनियरिंग, बुने हुए कपड़े, कपड़ा, स्पोर्ट्स गुड्स, फार्मेसी, ऑटोमोबाइल, हैंड टूल, चमड़ा क्षेत्रों में पैर पसार चुके हैं। सरकार को एमएसएमई को प्रोत्साहित करने को ऐसी गतिविधियां जारी रखनी चाहिए। 

एमएसएमई पंजाब की इंडस्ट्री की रीढ़: महापात्रा 
डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड के सचिव डॉ. गुरु प्रसाद महापात्रा ने कहा कि एमएसएमई पंजाब की इंडस्ट्री की रीढ़ है। यह पंजाब में कुल उत्पादन का लगभग साठ प्रतिशत और उद्योग में कुल रोजगार का 80 प्रतिशत हिस्सा है। शुरुआत में हीरो साइकिल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज मुंजाल ने अपने अनुभव साझे किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed