{"_id":"5db6ced38ebc3e93ba1b3c38","slug":"punjab-gangster-threatening-post-on-facebook-for-producers-and-actors-of-sukha-kahlon-movie","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर सुक्खा काहलों के नाम पर फिल्म बनाने वालों को मिली धमकी, फेसबुक पोस्ट वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर सुक्खा काहलों के नाम पर फिल्म बनाने वालों को मिली धमकी, फेसबुक पोस्ट वायरल
Mon, 28 Oct 2019 04:51 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 28 Oct 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्प शूटर के नाम से मशहूर गैंगस्टर सुक्खा काहलों पर बनाई जाने वाली फिल्म के विरोध में सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं।
गैंगस्टर विक्की गौंडर, दविंदर बंबीहा, शेरा खुब्बन के गैंग ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बंबीहा पेज से पोस्ट करके फिल्म के मुख्य किरदारों को सुक्खा के पास भेजने की धमकी देते हुए सलाह दी कि अगर फिल्म बनानी है तो और भी किरदार हैं, उन पर बनाई जाए।
24 अक्तूबर को सुबह 10:22 बजे गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के पेज से गैंगस्टर सुक्खा काहलों की एक युवती के साथ तस्वीर अपलोड कर लिखा गया है कि सुना है कि सुक्खा के नाम पर फिल्म बन रही है। अगली लाइन में फिल्म में भूमिका निभा रहे बीजे रंधावा और वडा ग्रेवाल लिखकर कहा कि शर्म करो और गाली देते हुए लिखा कि यह लो सुक्खा की असलियत।

पोस्ट में सुक्खा के बारे में बताते हुए कहा कि उसने बहुत युवतियों की जिंदगी बर्बाद की है, हमारे पास ओर भी तस्वीरें है लेकिन हम नहीं चाहते कि किसी युवती का घर हमारे कारण टूटे। उक्त पोस्ट में फिल्म निर्माताओं को सलाह देते हुए लिखा गया है कि अगर फिल्म बनानी ही थी तो भाई जगतार हवारा, भाई तारा, भाई गुरजंट सिंह बुधवाला, भाई सुखदेव सिंह बब्बर, भाई हममिंदर सिंह जी निहंग पर बनाते। पोस्ट में सीधे रंधावा और ग्रेवाल को ललकारा गया है।
बंबीहा ग्रुप की ओर से फेसबुक पर डाली गई उक्त पोस्ट से पंजाब में एक बार फिर गैंगवार शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि कुछ माह पहले सुक्खा काहलों पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया और बताया गया था कि 2019 में ही फिल्म सिनेमा घरों में होगी। हालांकि विरोधी गैंगस्टर ग्रुप के सिर उठाने की आशंका के बाद फिल्म का काम बीच में ही रोक दिया गया। सूत्रों से पता चला कि अब फिल्म का नाम और किरदार बदल दिए जाएंगे।