{"_id":"615dca9c8ebc3e8bb3253dd2","slug":"punjab-former-cm-captain-amarinder-singh-arrives-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अचानक दिल्ली पहुंचे अमरिंदर सिंह, पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्रियों से हो सकती मुलाकात, सियासी हलचल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अचानक दिल्ली पहुंचे अमरिंदर सिंह, पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्रियों से हो सकती मुलाकात, सियासी हलचल बढ़ी
Wed, 06 Oct 2021 09:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:47 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को अचानक नई दिल्ली पहुंचे। यह खबर सामने आते ही पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्रियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके दिल्ली दौरे को लेकर एक बार फिर से पंजाब की सियासत में हलचल शुरू हो गई है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में कैप्टन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अपनी सांसद पत्नी परनीत कौर के दिल्ली स्थित आवास पर ठहरे हैं। हालांकि दिल्ली दौरे को लेकर कैप्टन की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। इससे पहले जब कैप्टन दिल्ली रवाना हुए थे तो उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
दिल्ली दौरे के बाद उन्होंने सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कांग्रेस छोड़ने का एलान किया था। उस समय यह कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन भाजपा में शामिल होंगे लेकिन कैप्टन ने भाजपा में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
अलग पार्टी बना सकते हैं कैप्टन
राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कैप्टन अपनी एक अलग पार्टी बनाएंगे। इसके माध्यम से वह केंद्र और किसानों के बीच मध्यस्थता कर कृषि कानूनों का हल निकाल सकते हैं। अभी उनके द्वारा पंजाब विकास पार्टी बनाए जाने को लेकर भी बात सामने आई थी लेकिन कैप्टन ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई भी बयान नहीं दिया है।
बेहतर है कैप्टन का चुनावी रिकॉर्ड
कांग्रेस से अलग होने की घोषणा कर चुके कैप्टन का चुनावी रिकॉर्ड काफी बेहतर है, जो 2022 में भी उनके पक्ष में बताया जा रहा है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाकर कैप्टन इसका बेहतर उदाहरण पेश कर चुके हैं।