फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab formar cm beant singh grand son shot himself in chandigarh

पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते ने खुद को गोली मार जान दी

Mon, 30 May 2016 09:36 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
punjab formar cm beant singh grand son shot himself in chandigarh
बेअंत सिंह के पोते ने खुद को गोली मारी, फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री के पोते हरकीरत सिंह (40) ने संदिग्ध हालातों में अपने घर पर अपनी ही पिस्तौल से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पीजीआई मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हरकीरत पिछले लंबे समय से डिप्रैशन में चल रहेथे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10.30 बजे हरकीरत सिंह ने सेक्टर 5 में कोठी नंबर 33 में  सिर में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। गंभीर हालत में हरकीरत सिंह को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां पर इलाज के दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे उनकी मौत  हो गया। हरकीरत सिंह की मौत की खबर सुनते ही उनके घर व पीजीआई में उनके रिश्तेदारों व राजनैतिक हस्तियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


हरकीरत सिंह की सुरक्षा में तैनात गनमेन गुरदेव सिंह ने बताया कि सुबह वो सुखना लेक पर सैर कर के आये थे। जिसके बाद अपने कमरे में जाकर अखबार पढ़ने लगे । इसी बीच अपनी पत्नी को जूस लाने के लिए भेजा। जैसे ही पत्नी जूस लाने गई तभी गोली चलने की आवाज आई। कमरे में जा कर देखा तो हरकीरत लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। तुरंत उनको पीजीआई के ट्रामा सेंटर लाया गया। गोली हरकीरत के सिर में लगी थी। जिसकी वजह से उनको बचाया नही जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, गनमेन का कहना है कि वो अपनी गन साफ कर रहे थे और  गलती गोली चली थी। वही घटना के बाद लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरकीरत 1994 से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। करीब एक साल पहले उनका एक्सीडेंट भी हुआ था। जिसके बाद से हरकीरत काफी परेशान थे।  मानसिक परेशानी के चलते  आज उन्होंने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।


वही डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार का कहना है कि परिवार वालों से शुरूआत पूछताछ में बताया कि पिस्टल को साफ करते वक्त अचानक गोली चलने से गोली लगी है। फिलहाल मामले की छानबीन  चल रही है। जांच पूरी होने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed