{"_id":"6249b961629e66132a5977c4","slug":"punjab-finance-minister-harpal-singh-cheema-targeted-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर पंजाब के वित्तमंत्री का बयान: प्रधानमंत्री शायद भूल रहे हैं, कुर्सी पर जनता ने बैठाया...उतारना भी जानती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर पंजाब के वित्तमंत्री का बयान: प्रधानमंत्री शायद भूल रहे हैं, कुर्सी पर जनता ने बैठाया...उतारना भी जानती है
Sun, 03 Apr 2022 08:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Apr 2022 08:51 PM IST
सार
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शायद प्रधानमंत्री मोदी यह भूल रहे हैं कि जो जनता कुर्सी पर बैठाना जानती है, वह कुर्सी से उतारना भी जानती है। जनता को ज्यादा दिनों तक बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान व वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।
- फोटो : @HarpalCheemaMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन बढ़ोतरी करने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार की सख्त आलोचना की और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया। रविवार को पार्टी की ओर से जारी बयान में पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नतीजों के ठीक बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर मोदी सरकार देश की आम जनता के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन
चीमा ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाकर मोदी सरकार आम जनता को कंगाल कर रही है और उस पैसे से अपने कॉर्पोरेट मित्रों की जेब भर रही है। आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। करोड़ों लोग अपनी आवश्यक जरूरतें भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। बेहद दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे समय में जनता को राहत पहुंचाने के बजाय केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य किसी भी तरह जनता को बेवकूफ बनाकर चुनाव जीतना है। सिर्फ अपने चुनावी भाषणों में ही वे जनहित की बातें करते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता को बेवकूफ बनाने के लिए तेल कंपनियों पर कीमतें न बढ़ाने का दबाव डाला और इसका चुनावी लाभ उठाया। अब चुनाव जीतने के बाद अपना असली रंग दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महंगाई खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने महंगाई को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया और जनता को आपस में लड़ा कर महंगाई के मुद्दे से भटकाए रखा। शायद प्रधानमंत्री मोदी यह भूल रहे हैं कि जो जनता कुर्सी पर बैठाना जानती है, वह कुर्सी से उतारना भी जानती है। चालाकी और चालबाजी के माध्यम से जनता को ज्यादा दिनों तक बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।