फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Farmers Worked Hard during Corona Pandemic

कोरोना काल में भी नहीं डिगे पंजाब के किसान, धान की बढ़िया फसल प्रमाण, खरीद में भी आई तेजी

Wed, 14 Oct 2020 01:46 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 14 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab Farmers Worked Hard during Corona Pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना संकट और कृषि कानूनों के शोर शराबे के बीच भी पंजाब के किसानों ने धान की बंपर पैदावार की है। श्रमिकों की कमी और धान की रोपाई का खर्च दोगुना होने के बावजूद इस साल अच्छी फसल हुई है। वहीं मंडियों में तेजी से खरीद भी की जा रही है। अब तक सात लाख 82 हजार 685 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 13 अक्तूबर तक 24 हजार 452 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। इस साल किसानों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी किसानों ने उत्पादन पर फर्क नहीं पड़ने दिया। प्रदेश सरकार ने इस साल धान का रकबा घटा दिया। पिछले साल यह 23 लाख हेक्टेयर था। इस साल 20 लाख हेक्टेयर रखा गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जहां बासमती का रकबा 6.30 लाख हेक्टेयर था वह इस साल सात लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। भारतीय खाद्य निगम और एजेंसियों ने इस चालू वर्ष में 495 लाख मीट्रिक टन चावल और 738 लाख मीट्रिक टन धान की खरीददारी का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में पंजाब में 113 लाख टन और हरियाणा में 44 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने साधारण किस्म की धान के लिए 1,868 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी तय किया है। ए ग्रेड के लिए एमएसपी 1,888 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।

इस साल राह में थीं कई अड़चनें

कोरोना वायरस के कारण प्रवासी कामगार अपने घर लौट गए। मजदूरों की कमी होने के कारण धान की रोपाई के लिए मजदूरी पिछले साल की तुलना में दोगुनी 5,000-6,000 रुपये प्रति एकड़ रही। किसानों ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से उत्पादन में कमी नहीं आने दी। किसान आंदोलन के कारण किसानों को डर सता रहा था कि वह मंडियों तक फसल कैसे लाएंगे लेकिन 26 सितंबर से खरीद शुरू होने के बाद रिकॉर्ड फसल मंडी भेजी गई।

मक्की, कपास और सब्जियों का रकबा बढ़ा
मक्की, कपास और सब्जियों का रकबा बढ़ाया गया। मक्की का रकबा पिछले साल के 1.60 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर इस साल तीन लाख हेक्टेयर किया गया है। पंजाब में कपास का रकबा 3.92 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 4.80 लाख हेक्टेयर हो गया है। सरकार इसे पांच लाख हेक्टेयर तक ले जाना चाहती है।

2020 किसानों के लिए काफी चुनौतीपूर्वक साल रहा है लेकिन किसानों ने हिम्मत नहीं हारी है। किसान अन्नदाता है और हमारे कंधों पर 70 साल से काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 
- बलवंत सिंह, किसान 

पंजाब की मंडियों में 26 सितंबर से धान तेजी से आना शुरू हो गया है। पंजाब सरकार मंडी में फसल रुकने नहीं दे रही है। सारी फसल खरीदी जा रही है। इस बार किसानों ने अनेक चुनौतियों के बावजूद अच्छी पैदावार की है। 
- स्वतंत्र कुमार ऐरी, डायरेक्टर, कृषि विभाग, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed