{"_id":"5a51a3cf4f1c1b18758b4ee6","slug":"punjab-farmers-debt-waiver-going-to-start-on-7-january-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 5.63 लाख किसानों की कर्ज माफी आज से, ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 5.63 लाख किसानों की कर्ज माफी आज से, ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Punjab farmer
- फोटो : File Photo
पंजाब सरकार प्रदेश के लाखों किसानों को आज से बड़ी राहत देने जा रही है। दरअसल कर्ज माफी शुरू हो रही है, जो कई चरणों में पूरी होगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह रविवार 7 जनवरी को मानसा में एक विशेष समारोह में किसान कर्ज माफी योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
इसके तहत पहले चरण में कुल 5.63 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। हालांकि मुख्यमंत्री मानसा में 46,556 किसानों को कर्ज माफी के सर्टिफिकेट बांटेंगे। राज्य सरकार की किसानों के कर्ज माफी संबंधी सारी प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी।
रविवार को कर्ज माफी का पहला चरण मानसा से शुरू हो रहा है। इसमें लगभग 46,556 पात्र सीमांत और छोटे किसानों को 167.39 करोड़ रुपये के कर्ज माफी के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। यह प्रमाणपत्र पांच जिलों मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर और मोगा के 701 प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं से कर्ज लेने वाले सीमांत व छोटे किसानों को दिए जाएंगे।