{"_id":"5c51da30bdec220c0c3214b4","slug":"punjab-farmer-support-to-anna-hazare-is-sitting-on-fasting-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलानः अन्ना हजारे के साथ आंदोलन में उतरे पंजाब के किसान, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलानः अन्ना हजारे के साथ आंदोलन में उतरे पंजाब के किसान, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष
Thu, 31 Jan 2019 09:44 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
अन्ना हजारे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकपाल और किसानों की मांगों को लेकर अन्ना हजारे ने रालेगण सिद्धी में आमरण अनशन शुरू की। वहीं, पंजाब के किसानों ने भी उनके साथ आंदोलन शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन-सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह लल्लियां और अन्ना के सहयोगी करणवीर सिंह ने सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में मरण व्रत शुरू कर दिया। जोकि मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब भर से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कारों पर किसान सुबह मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचे। फिर शाम करीब चार बजे वे सेक्टर- 25 रैली ग्राउंड आ गए। मोहाली की ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियों ने अगुवाई कर उन्हें मैक्स अस्पताल तक पहुंचाया। वहां से चंडीगढ़ पुलिस की बस आगे लग गई। किसानों ने पहले ही यूटी प्रशासन से आंदोलन की इजाजत ले ली थी।
विज्ञापन
भाकियू-सिद्धूपुर के अलावा दोआबा संघर्ष कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह राय, माझा संघर्ष कमेटी के प्रधान बलदेव सिरसा की अगुवाई में भी किसान पहुंचे हैं। भाकियू-सिद्धूपुर के मेहर सिंह ने कहा कि गुरुवार से धरना स्थल पर ही लंगर का प्रबंध शुरू कर दिया जाएगा। मोहाली, रोपड़, राजपुरा जैसे आसपास के इलाकों के गांवों का दौरा किया जाएगा। किसानों को लामबंद करने के साथ-साथ दूध, सब्जी का प्रबंध भी किया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों की मांगें
किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को पूरी तरह लागू किया जाए। किसानों का सारा कर्ज माफ हो। फल, सब्जी, दूध को भी स्वामीनाथन के दायरे में लाकर एमएसपी तय हो, मंडीकरण का इंतजाम हो। छोटे किसानों को न्यूनतम आय और पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए।