{"_id":"5880ee8b4f1c1b711befe18b","slug":"punjab-elections-695-nominations-canceled-during-the-investigation-3-cases-pending","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: 1941 परचों में से जांच के दौरान 695 रद्द, 3 केस पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: 1941 परचों में से जांच के दौरान 695 रद्द, 3 केस पेंडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों के लिए बुधवार तक दाखिल हुए 1941 नामांकन पत्रों की वीरवार को हुई जांच में कुल 1243 नामांकन पत्र सही पाए, जबकि 695 नामांकन पत्र रद कर दिए गए। इनके अलावा 3 मामलों में जांच को पेंडिंग रखा गया है। यह जानकारी वीरवार को पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब कुल 1243 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ही सही हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए कुल 15 नामांकन पत्रों की जांच के बाद 5 नामांकन पत्र रद हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब कुल 1243 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ही सही हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किए गए कुल 15 नामांकन पत्रों की जांच के बाद 5 नामांकन पत्र रद हो गए हैं।
विज्ञापन
अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के 5 नामांकन पत्र हुए रद
elections
- फोटो : DEMO PIC
प्रवक्ता ने बताया कि जिले वाल कुल नामांकन पत्रों में से सही पाए गए नामांकन पत्रों के अनुसार, पठानकोट जिले के कुल 58 नामांकन पत्रों में 46 सही पाए गए। इसी तरह, गुरदासपुर जिले के कुल 106 नामांकन में से 73, अमृतसर के 196 नामांकन में से 121, तरन तारन के 55 नामांकन में से 34, कपूरथला के 76 में से 37, जालंधर के 146 में से 91, होशियारपुर के 119 में 79, नवांशहर के 45 में से 31, रोपड़ के 41 में से 27, मोहाली के 69 में से 37, फतेहगढ़ साहिब के 37 में से 27, लुधियाना के 222 में से 138, मोगा के 61 में से 49, फाजिल्का के 66 में से 48, मुक्तसर के 68 में से 31, फरीदकोट के 41 में से 28, बठिंडा के 110 में से 63, मानसा के 48 में से 32, संगरूर के 115 में से 71, बरनाला के 44 में से 31 और पटियाला के 148 नामांकन में से 98 सही पाए गए हैं। जिन तीन मामलों को पेंडिंग रखा गया है, उनमें होशियारपुर का एक और मानसा के दो केस हैं।