फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUNJAB Election Results, punjab assembly election 2017, haryana congress, ashok tanwar, hooda

पंजाब में ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस को हरियाणा में मिली आक्सीजन, कई उम्मीदें बंधी

Sun, 12 Mar 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
PUNJAB Election Results, punjab assembly election 2017, haryana congress, ashok tanwar, hooda
राहुल गांधी के दरबार में पहुंचा अशोक तंवर और हुड्डा का विवाद
पंजाब में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा में फूट झेल रही कांग्रेस को आक्सीजन मिल गई है। वहीं कुछ नई उम्मीदें भी बंध गई हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद तीसरे नंबर पर आई कांग्रेस पंजाब चुनाव के नतीजों के बाद उम्मीदों से भर गई है, जिसके बाद भविष्य में हुड्डा गुट के मजबूत होने के आसार और बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


पंजाब की बानगी दिखा आलाकमान के सामने अपने विरोधियों के बीच मजबूत पकड़ बनाने में पंजाब का फैक्टर पूर्व सीएम हुड्डा के काम आएगा। कैप्टन अमरिंदर के साथ हुड्डा की दोस्ती भी पुरानी है। यह बात अलग है कि इस बार एसवाईएल मुद्दा होने के कारण हुड्डा कैप्टन के चुनाव प्रचार में नहीं गए, लेकिन यह सब सियासी दांव पेच तक सीमित हैं। पंजाब में पहले कांग्रेस ने कैप्टन की उपेक्षा की थी।
विज्ञापन


बाद में कांग्रेस को कैप्टन अमरिंदर को आगे लाना पड़ा, जिसके बाद राहुल गांधी को न चाहते हुए भी पंजाब में कैप्टन को चेहरा घोषित करना पड़ा। कांग्रेस को कैप्टन के आगे आने का लाभ भी हुआ नतीजा सबके सामने है। लिहाजा, पंजाब के नतीजों के बाद यह संभावना बलवती हो गई है कि हरियाणा में भी कांग्रेस संगठन में बदलाव कर पूर्व सीएम हुड्डा के हाथ में नेतृत्व की कमान दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसके लिए आलाकमान को अन्य स्थानीय नेताओं के साथ विवाद शांत करवाना पड़ेगा। बहरहाल, हुड्डा लाबी को हाईकमान के सामने मजबूती के साथ अपनी बात रखने का एक मौका हासिल हो गया है। हुड्डा खेमे के लोगों ने इसकी अंदरूनी तैयारी भी कर ली है, लेकिन हरियाणा में चुनाव अभी बहुत दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed