{"_id":"62f8f59d3297aa399222b0c3","slug":"punjab-divided-into-eight-zones-for-door-to-door-ration-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर राशन योजना: आठ जोन में बंटा पंजाब, एक ही चरण में होगी शुरूआत, अब हर महीने मिलेगा खाद्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर राशन योजना: आठ जोन में बंटा पंजाब, एक ही चरण में होगी शुरूआत, अब हर महीने मिलेगा खाद्यान
Sun, 14 Aug 2022 06:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:46 PM IST
सार
राशन का वितरण अब तिमाही की जगह महीनावार ढंग से किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि होम डिलीवरी सेवा मोबाइल फेयर प्राइस शॉप्स (एमपीएस) की धारणा को पेश करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार की 'घर-घर राशन योजना' के लिए सूबे को आठ जोन में बांट दिया गया है। साथ ही सरकार ने तय किया है कि राज्य में एक ही चरण में योजना को शुरू किया जाएगा। सरकार इस साल एक अक्तूबर से आटा की होम डिलीवरी सेवा की शुरुआत करेगी। इस योजना के तहत अब राशन का वितरण तिमाही की जगह महीनावार किया जाएगा।
विज्ञापन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत सरकार एनएफएसए के अधीन रजिस्टर हर लाभार्थी को आटा की होम डिलीवरी का विकल्प देगी। कोई भी लाभार्थी जो खुद डिपो से गेहूं लेना चाहता है, उसके पास मुफ्त में उचित आईटी दखल के साथ इसका चयन करने का विकल्प होगा। राशन का वितरण अब तिमाही की जगह महीनावार ढंग से किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि होम डिलीवरी सेवा मोबाइल फेयर प्राइस शॉप्स (एमपीएस) की धारणा को पेश करेगी।
विज्ञापन
वाहन में लगा होगा जीपीएस
मंत्री ने आगे कहा कि एमपीएस एक ट्रांसपोर्ट वाहन होगा, जिसमें अनिवार्य रूप से जीपीएस सुविधा और कैमरे लगे होंगे जिससे लाभार्थी को आटा सौंपने की लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस वाहन में अनिवार्य रूप से भार तोलने की सुविधा होगी, जिससे लाभार्थी को आटा की डिलीवरी से पहले इसके वजन के बारे में संतुष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
गेहूं पीसने का खर्च सरकार करेगी वहन
राज्य सरकार गेहूं को आटा बनाने का सारा खर्चा खुद वहन करेगी, चाहे एनएफएसए के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह खर्चा लाभार्थी से वसूलने के लिए कहा गया है। कटारूचक्क ने कहा कि इस नई सेवा के साथ स्थानीय आटा चक्की से गेहूं पीसने में आने वाले खर्च के संबंध में लाभार्थियों को लगभग 170 करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है।