फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab disappointed with Union budget 2024 Opposition attacked BJP

बजट से पंजाब निराश: भाजपा पर हमलावर हुआ विपक्ष, पंजाब महिला कांग्रेस आब्जर्वर बोलीं- हमारे हाथ बिल्कुल खाली

Thu, 25 Jul 2024 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 10:50 AM IST
सार

पंजाब महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने कहा कि इस बजट में किसान, मजदूर, महिला, युवा, पिछड़े, दलित, शोषित सभी वर्ग उपेक्षित रखे गए हैं। यहां तक की मध्यमवर्ग को भी भारी चोट पहुंचाई गई है। इसका असर पंजाब पर काफी बुरा होगा जहां पर किसान दयनीय हालत में हैं और दलितों व गरीबों की संख्या काफी अधिक है।

विज्ञापन
Punjab disappointed with Union budget 2024 Opposition attacked BJP
नताशा शर्मा - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को आम बजट पेश किया था। इसमें पंजाब को कुछ खास सौगात न मिलने से विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी एवं पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बजट में पंजाब के हाथ खाली रह गए और राज्य के मुद्दों को अनदेखा किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि पंजाब को इस समय सबसे अधिक जरूरत है। जहां रावी से हर साल पानी का बहाव फसलों को तबाह करता है और साथ ही 553 किलोमीटर पाकिस्तान से सटी सरहद की रखवाली कर रहा है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में पैकेज की जरूरत है। वहां किसानों व इंडस्ट्री के लिए एक बड़े पैकेज की आवश्यकता है लेकिन पंजाब को कुछ नहीं मिला। नताशा शर्मा ने कहा कि नाम के लिए यह बजट भारत का है लेकिन इसमें केवल दो राज्यों को तवज्जो दी गई है क्योंकि मोदी सरकार जिन बैसाखियों पर खड़ी है उन्हें खुश करना जरूरी था।
विज्ञापन


देश के बजट का भद्दा मजाक बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान कहते थे कि उनका पंजाब से खून का रिश्ता है लेकिन उन्होंने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया और लोकसभा चुनाव में हुई हार का बदला पंजाब की जनता से लिया है। उन्होंने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बजट में युवाओं के लिए की गई घोषणा कांग्रेस के न्यायपत्र से चुराकर उसे बेतरतीब ढंग से घोषित किया गया है। वित्त मंत्री को मोदी की झूठी घोषणाओं से ज्यादा भरोसा कांग्रेस के न्यायपत्र पर था इसलिए कॉपी पेस्ट का काम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के साथ लगातार 11वीं बार बजट में केंद्र ने की नाइंसाफी

वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सत्ता बचाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश का खास ध्यान रखते हुए दोनों राज्यों को स्पेशल पैकेज दिया है। दोनों राज्यों के लिए नई घोषणा करने के पीछे का मकसद स्पष्ट है कि केंद्र की भाजपा सरकार अपनी सत्ता बचानी चाहती है।



भाजपा को यह डर है कि कहीं उनकी सरकार गिर न जाए, इसलिए उन्होंने दूसरे राज्यों की अनदेखी की है। चीमा ने कहा कि केंद्र ने पंजाब के साथ लगातार 11वीं बार नाइंसाफी की है। केंद्र की भाजपा सरकार अब तक 11 बार बजट पेश कर चुकी है, लेकिन पंजाब की अनदेखी हर बार की जाती है, जबकि पंजाब एक सरहदी इलाका होने के साथ ही देशभर का पेट भरता है। पंजाब देश का अन्नदाता है, इसके बावजूद प्रदेश के सरहदी इलाकों को लेकर बजट में मांगे विशेष पैकेज पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed