फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Coronavirus Live Updates, Positive Cases in State

पंजाब में कोरोना के पांच नए मामले आने से हड़कंप, अब कुल 38 पॉजिटिव केस, एक मरीज हुआ स्वस्थ

Sat, 28 Mar 2020 09:33 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Mar 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Punjab Coronavirus Live Updates, Positive Cases in State
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में शुक्रवार को कोरोना के पांच और नए मामले सामने के आने के साथ ही राज्य में इस महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 33 से बढ़कर 38 हो गई। एक सुखद खबर यह भी है कि अमृतसर के अस्पताल में दाखिल कोरोना से पीड़ित एक मरीज स्वस्थ हो गया है। शुक्रवार को जो पांच पॉजिटिव केस सामने आए हैं, उनमें ऐसे लोग शिकार हुए हैं जो पहले से पीड़ित व्यक्तियों के संपर्क में थे। 

विज्ञापन


इस तरह, राज्य में कोई ऐसा नया केस सामने नहीं आया है, जो किन्हीं अन्य कारणों से इस महामारी की चपेट में आया हो। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जो पांच नए केस सामने आए, उनमें तीन केस एसबीएस नगर से हैं जबकि एक-एक केस जालंधर और मोहाली से है। 
विज्ञापन


यह सभी पीड़ित पहले से पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन मामलों में पीड़ितों के अन्य करीबियों को भी घरों में एकांतवास में रखते हुए कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इन मामलों के करीबी व्यक्तियों के नमूने भी ले लिए गए हैं और जांच के लिए निर्धारित लैब को भेजे गए हैं। इस बीच, राज्य मे अब तक 789 संदिग्ध मामलों की जांच की गई, जिनमें 480 लोगों के सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 271 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव पाए गए सभी 37 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेवार कोरोना पीड़ितों की 
 
स्वस्थ रोगी स्वस्थ मृत्यु
एसबीएस नगर 19 0 1
एसएएस नगर 6 0 0
जालंधर 5 0 0
अमृतसर 0 1 0
होशियारपुर 6 0 0
लुधियाना 1 0 0

लॉकडाउन तक पंजाब में सभी टोल प्लाजा बंद: सिंगला

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन के समय तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा बंद रखने का फैसला लिया है। सिंगला ने बताया कि पंजाब में राज्य सरकार के अधीन 23 टोल प्लाजा चल रहे हैं। 

इस समय राज्य में कर्फ्यू लगाया गया है और केवल इमरजेंसी वाहन ही सड़कों पर चल रहे हैं। सिंगला ने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी गंभीर स्थिति में पंजाब के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउसों को आइसोलेशन वार्ड के तौर पर इस्तेमाल करने की आज्ञा भी दे दी। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और लोक निर्माण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को अपना पूरा सहयोग दिया है और अगर जरूरत हो तो प्रशासन की मांग के अनुसार स्कूलों की इमारतों को भी खाली करवाया जा सकता है। 

सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सभी जरूरी सेवाओं पर जोर दिया है और नागरिकों की मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर जरूरी वस्तुओं के वितरण के लिए राज्य सरकार ने जिलों को जोमैटो, स्विगी आदि समेत उपलब्ध सभी विकल्पों का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर फंसे व्यक्तियों को वापस लाने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों को स्पेशल पास जारी करने को कहा गया है ताकि उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed