{"_id":"5f4d2f0e8ebc3e4adf3fb14d","slug":"punjab-corona-update-many-mlas-infected-with-corona-virus-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में माननीयों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, आप विधायक अमन अरोड़ा भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में माननीयों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, आप विधायक अमन अरोड़ा भी संक्रमित
Mon, 31 Aug 2020 10:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:42 PM IST
सार
- पहले तीन कैबिनेट मंत्रियों और 20 विधायकों की आ चुकी है पॉजिटिव रिपोर्ट
- सुनाम से विधायक हैं अरोड़ा, मिलने वाले लोगों से भी टेस्ट कराने की अपील की
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
पंजाब में माननीयों में भी कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सुनाम विधानसभा से विधायक अमन अरोड़ा की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप विधायक एकांतवास हो गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो डालकर अपील की है कि जो भी लोग उनसे मिले हैं वे एहतियातन अपना टेस्ट करा लें।
विज्ञापन
विधायक अरोड़ा ने बताया कि रविवार को उन्होंने सुनाम के सिविल अस्पताल में अपना कोरोना संक्रमण का टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। घर के अन्य सदस्यों और साथ काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
इन नेताओं की रिपोर्ट आ चुकी है पॉजिटिव
कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, सुखजिंदर सिंह रंधावा और शाम सुंदर अरोड़ा के साथ ही 10 कांग्रेस विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके साथ ही निर्दलीय विधायक नजर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के छह विधायक और आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। ये सभी मंत्री और विधायक एकातंवास में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बता दें कि पंजाब में अभी तक लगभग 30 विधायक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन