{"_id":"5c4b37c1bdec22737f7326c2","slug":"punjab-congress-u-turn-in-case-of-mla-kulbir-singh-zira","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः विधायक कुलबीर जीरा का निलंबन रद्द, अपनी ही सरकार पर उठाए थे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः विधायक कुलबीर जीरा का निलंबन रद्द, अपनी ही सरकार पर उठाए थे सवाल
Sat, 26 Jan 2019 09:05 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 26 Jan 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
विधायक कुलबीर सिंह जीरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिरोजपुर में पंचों-सरपंचों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अपनी ही सरकार के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर सवाल खड़े करने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए गए कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के निलंबन को पार्टी ने आखिरकार रद्द कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी की ओर से विधायक के निलंबन का फैसला रद्द कर दिया गया है। इससे पहले जीरा ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बयानबाजी के लिए बिना शर्त माफी मांगी थी।
विज्ञापन
जीरा द्वारा सरकार के खिलाफ बयानबाजी के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब तसल्लीबख्श न होने पर पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन