फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress State President Navjot Singh Sidhu reached Delhi

पंजाब: दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, आज सोनिया गांधी से हो सकती है मुलाकात

Thu, 29 Jul 2021 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jul 2021 01:31 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पहली बार दिल्ली के दौरे पर हैं। गुरुवार को सिद्धू की सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुलाकात की थी।  

विज्ञापन
Punjab Congress State President Navjot Singh Sidhu reached Delhi
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को वे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे। हालांकि उनकी मुलाकात को लेकर आलाकमान की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस प्रधान का पद संभालने के बाद सिद्धू की आलाकमान से पहली मुलाकात होगी। बुधवार को दिल्ली में उनकी पहली मुलाकात पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी से हुई। इससे पहले मंगलवार को सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात करते हुए पांच अहम मुद्दों को जल्द हल करने पर जोर दिया था। 
विज्ञापन


वहीं, आलाकमान से मुलाकात के दौरान सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पुनर्गठन पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह करेंगे। समिति जनवरी 2020 में भंग कर दी गई थी और अब पंजाब में विधानसभा चुनाव को केवल छह माह का समय ही रह गया है। ऐसे में पार्टी के मजबूत ढांचे की नवनियुक्त प्रधान को बहुत जरुरत रहेगी। इसके अलावा सिद्धू प्रदेश इकाई में फेरबदल के संकेत भी दे चुके हैं, जिन्हें लेकर माना जा रहा है कि वह हाईकमान से इस मुद्दे पर भी विचार विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed