फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Leaders protest in Mohali

Punjab: पंचायतें भंग करने के खिलाफ सड़क पर आई कांग्रेस, मोहाली में बरसात के बीच धरना देकर की नारेबाजी

Tue, 22 Aug 2023 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Aug 2023 12:54 PM IST
सार

कांग्रेस पंजाब सरकार के पंच, सरपंचों को उनका छह महीने कार्यकाल होने के बावजूद पदों से हटाने का विरोध कर रही है। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि इन एक लाख लोगों को सरकार जल्दी बहाल करे, वरना कोर्ट का सहारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab Congress Leaders protest in Mohali
मोहाली में नारेबाजी करते पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के पंचायतों को भंग करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। मंगलवार को मोहाली में पंचायत भवन के सामने पीपीसीसी अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धरना लगाया। इस दौरान बरसात के बीच भी धरना जारी रहा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में किसान आंदोलन: चंडीगढ़ के बजाय लोंगोवाल में लगा पक्का धरना, किसान की मौत पर भड़कीं यूनियनें
विज्ञापन


कांग्रेस पंजाब सरकार के पंच, सरपंचों को उनका छह महीने कार्यकाल होने के बावजूद पदों से हटाने का विरोध कर रही है। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि इन एक लाख लोगों को सरकार जल्दी बहाल करे, वरना कोर्ट का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हर समय आरोप लगाते हैं कि वह चुने हुए नुमाइंदे हैं, लेकिन राज्यपाल उनके काम में दखलअंदाजी करते हैं। वह उन्हें तोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा इसी तरह पंचायतों के खिलाफ सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुगलों व अंग्रेजों जैसी नीति बना ली है । यह पार्टी हर किसी को दबा कर रखना चाहती है पर पंजाब में किसी को दबा कर राज नहीं किया जा सकता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed