फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab congress, jagmeet brar, captain amrinder singh, talwandi sabo conefrence

'कैप्टन को मेरी लोकप्रियता से खतरा, इसलिए पार्टी से निकलवाया'

Thu, 14 Apr 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 14 Apr 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
punjab congress, jagmeet brar, captain amrinder singh, talwandi sabo conefrence
पूर्व सांसद जगमीत बराड़ - फोटो : file
बैसाखी पर तलवंडी साबो तख्त श्री दमदमा साहिब में जगमीत बराड़ ने पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने हाईकमान से शिकायत कर मुझे कांग्रेस से बाहर करवाया। कैप्टन को मेरी बढ़ रही लोकप्रियता से खतरा पैदा हो रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान को एक बार मेरा पक्ष जरूर सुन लेना चाहिए था। बराड़ ने आरोप लगाया कि हाईकमान ने भी कैप्टन की बातों में आकर मुझे पार्टी से नियमों के विपरीत जाकर निकाल दिया। बराड़ बुधवार को तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछने पर जगमीत बराड़ ने कहा कि यह अफवाह थी, वह अपना अंतिम राजनीतिक निर्णय लोगों की राय से लेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस हाईकमान कुछ ऐसे लोगों के हत्थे चढ़ गई है, जो सच्चाई को सामने ही नहीं लाना चाहते उन लोगों में ज्यादातर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान और सिख प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल के अलावा सिख प्रचारक नेताओं ने एलान किया कि अगला सरबत खालसा 10 नवंबर को तलवंडी साबो में बुलाया जाएगा। उसी दिन जो सिख संगतों की ओर से मत पास किए जाएंगे, उसको जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed