{"_id":"570e58594f1c1b2c4f4a6abb","slug":"punjab-congress-jagmeet-brar-captain-amrinder-singh-talwandi-sabo-conefrence","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कैप्टन को मेरी लोकप्रियता से खतरा, इसलिए पार्टी से निकलवाया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कैप्टन को मेरी लोकप्रियता से खतरा, इसलिए पार्टी से निकलवाया'
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद जगमीत बराड़
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी पर तलवंडी साबो तख्त श्री दमदमा साहिब में जगमीत बराड़ ने पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने हाईकमान से शिकायत कर मुझे कांग्रेस से बाहर करवाया। कैप्टन को मेरी बढ़ रही लोकप्रियता से खतरा पैदा हो रहा था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान को एक बार मेरा पक्ष जरूर सुन लेना चाहिए था। बराड़ ने आरोप लगाया कि हाईकमान ने भी कैप्टन की बातों में आकर मुझे पार्टी से नियमों के विपरीत जाकर निकाल दिया। बराड़ बुधवार को तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बारे में पूछने पर जगमीत बराड़ ने कहा कि यह अफवाह थी, वह अपना अंतिम राजनीतिक निर्णय लोगों की राय से लेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस हाईकमान कुछ ऐसे लोगों के हत्थे चढ़ गई है, जो सच्चाई को सामने ही नहीं लाना चाहते उन लोगों में ज्यादातर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान और सिख प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल के अलावा सिख प्रचारक नेताओं ने एलान किया कि अगला सरबत खालसा 10 नवंबर को तलवंडी साबो में बुलाया जाएगा। उसी दिन जो सिख संगतों की ओर से मत पास किए जाएंगे, उसको जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।