फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress in Lok Sabha Election 2019 Mode, Sunil Jakhar Taking Meetings

लोकसभा चुनावः इलेक्शन मोड में आई पंजाब कांग्रेस, शुरू हो गया बैठकों का सिलसिला

Fri, 25 Jan 2019 11:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress in Lok Sabha Election 2019 Mode, Sunil Jakhar Taking Meetings
Punjab Congress - फोटो : File Photo
लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार और पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी के सभी जिला प्रधानों को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। जाखड़ शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन में ब्लाक प्रधानों संग बैठक  करके उन्हें कांग्रेस के चुनावी एजेंडे पर अमल करने की हिदायतें देंगे। इसके बाद पार्टी विधायकों, पूर्व विधायकों और मंत्रियों, पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में पार्टी के एजेंडे की जानकारी देने के लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। इससे पहले, बीते सप्ताह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जहां पार्टी के सभी विधायकों से क्षेत्रवार बैठकें करके उन्हें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में आम लोगों की समस्याओं सुलझाने और विकास कार्यों में तेजी लाने की हिदायतें दी थीं।
विज्ञापन


वहीं इसी सप्ताह के आरंभ में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक करके सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए तुरंत कदम उठाने की ताकीद की थी। मुख्यमंत्री की उक्त बैठकों में जहां अनेक विकास योजनाओं का एलान किया गया वहीं मुख्यमंत्री ने सूबे के खाली खजाने के बावजूद विभिन्न कार्यों के लिए करोड़ों के फंड का एलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को, पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी की महासचिव के रूप में प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने की प्रशंसा की गई वहीं जिला प्रधानों को अपने-अपने हलकों में घर-घर तक पहुंच बनाने को कहा गया। जाखड़ ने जिला प्रधानों से लोकसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वान करते हुए लोगों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चलाने को कहा गया।


दूसरी ओर, जिला प्रधानों अपने हलकों की कई समस्याएं भी जाखड़ के सामने रखीं, जिनके बारे में मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर हल निकालने का भरोसा प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed