फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress Crisis: Dispute deepened after Harish Rawat statement on navjot sidhu and captain amarinder singh

कैप्टन-सिद्धू विवाद: हरीश रावत के एक बयान से दोबारा भड़की चिंगारी, अब बोले पंजाब प्रभारी- गलत मतलब निकाला गया 

Fri, 16 Jul 2021 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jul 2021 01:06 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाने पर अड़ गए हैं। वह इस पद पर एक हिंदू नेता को बैठाने पर राजी हैं। हाईकमान से बात कर कैप्टन ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। वहीं सिद्धू ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
Punjab Congress Crisis: Dispute deepened after Harish Rawat statement on navjot sidhu and captain amarinder singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले तक पंजाब कांग्रेस में चल रहा विवाद सुलझने के पूरे आसार बन गए थे। आलाकमान और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच नवजोत सिद्धू को समुचित जगह देने पर सहमति लगभग बन गई थी। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का एक बयान आया और बनती बात बिगड़ गई। 

विज्ञापन


एक मीडिया हाउस को दिए बयान में रावत ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में सुलह का फार्मूला तैयार है। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है। चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस बयान के बाद कलह फिर शुरू हो गई। नाराज सिद्धू और कैप्टन ने अपने अपने समर्थकों के साथ बैठक की तो रावत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। हालांकि बैठक के बारे में कहा गया कि ये उत्तराखंड मसले पर थी। लेकिन इस बैठक के बाद रावत ने सफाई में कहा कि उनके बयान को अलग तरीके से पेश किया गया।
विज्ञापन



रावत ने कहा कि जब तक पार्टी प्रधान सोनिया गांधी कोई घोषणा नहीं करती तब तक कुछ फाइनल नहीं है। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान पद देने के बारे में रावत ने कहा कि ऐसा कुछ अभी नहीं कहा जा सकता। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार प्रधान पद पर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आलाकमान ने संतोष चौधरी और शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला को कार्यकारी प्रधान पद की जिम्मेदारी देने का मन बना लिया है। इधर, नाराज चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा के लिए भी फॉर्मूले में अहम जिम्मेदारी तय की गई है। अहम जिम्मेदारी के रूप में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए उन्हें मैनिफेस्टो कमेटी का प्रधान बनाया जाना तय माना जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिद्धू और पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी की मीटिंग खत्म हो गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद रावत ने कहा कि वे सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने आए थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान के बारे में रावत ने कहा कि इसके बारे में बताया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, रावत देर शाम चंडीगढ़ आएंगे और वहीं पार्टी की कलह को खत्म करने का कोई समाधान बताया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed