{"_id":"60f91cd08ebc3e79b670a630","slug":"punjab-congress-chief-navjot-singh-sidhu-meets-sukhwinder-singh-danny-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर डैनी से मिलने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू, कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर डैनी से मिलने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Thu, 22 Jul 2021 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:53 PM IST
सार
दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान विधायक डॉ. राजकुमार वेरका भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमृतसर में सुखविंदर डैनी से मिले नवजोत सिद्धू।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला के अमृतसर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान विधायक डॉ. राजकुमार वेरका भी मौजूद रहे।
पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्षों में से एक सुखविंदर सिंह डैनी अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग में अच्छी पैठ रखते हैं। 2017 में वे पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। वर्ष 2009 में फरीदकोट संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। कांग्रेस नेतृत्व ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ नेतृत्व ने कैप्टन को खुश रखने और जातीय समीकरण का संतुलन बैठाने के लिए उनके चार समर्थकों संगत सिंह गिलजियन, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पार्टी के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में होली सिटी स्थित अपने निवास स्थान पर विधायकों के साथ बैठक कर राज्य की राजनीति पर चर्चा की। सिद्धू का दावा रहा कि दो बसों में सवार होकर उनके आवास पर पहुंचे विधायकों की संख्या 70 है। दूसरी ओर, सिद्धू के आवास से मिली खबर के अनुसार इस मीटिंग में 4 कैबिनेट मंत्रियों- सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा 45 विधायक मौजूद रहे। इस तरह सिद्धू की शक्ति प्रदर्शन वाली इस मीटिंग में जुटे विधायक दल की संख्या 50 के भीतर रही है। पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी नेता या मंत्री व विधायक पार्टी हाईकमान का आदेश नहीं मानता, तो सीधे तौर पर यह पार्टी में अनुशासनहीनता है।
विज्ञापन
Punjab: Newly-appointed Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu arrived at the residence of party's state Vice president Sukhwinder Singh Danny Bandala in Amritsar pic.twitter.com/WRFIz4C3X0
— ANI (@ANI) July 22, 2021विज्ञापन