फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress chief Amarinder Singh Reaction on advice by MLA Sukhpal Singh Khaira about Bharat Bhushan ashu

Punjab Congress: सुखपाल खैरा की राय से राजा वड़िंग हुए खफा, कहा-बिन मांगें सलाह देने से घटता है सम्मान

Sat, 27 Aug 2022 10:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 10:55 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की भ्रष्टाचार के आरोप में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार धरने दिए जा रहे हैं। राजा वड़िंग द्वारा यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सियासी बदलाखोरी के तहत आशु को फंसाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Punjab Congress chief Amarinder Singh Reaction on advice by MLA Sukhpal Singh Khaira about Bharat Bhushan ashu
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा दी गई सलाह नागवार गुजरी है। प्रदेश कांग्रेस के दोनों नेताओं के बीच इससे नया विवाद खड़ा होने की आशंका बढ़ गई है। खैरा की सलाह पर प्रतिक्रिया में राजा वड़िंग ने इतना ही कहा कि बिन मांगे सलाह देने से सम्मान घटता है।
विज्ञापन


दरअसल सुखपाल खैरा ने शनिवार सुबह ट्वीट किया कि कांग्रेस प्रधान किसी का बचाव करने के लिए पार्टी काडर की ऊर्जा को बर्बाद न करें क्योंकि पंजाब के सामने बेअदबी, किसान खुदकुशी और पानी जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दे हैं। खैरा ने इस ट्वीट के जरिए प्रदेश प्रधान के उस धरना-प्रदर्शन पर सवाल उठाया है, जो पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब कांग्रेस इन दिनों आप सरकार के खिलाफ लामबंद होकर कर रही है। 
विज्ञापन


खैरा ने लिखा कि मैंने ईडी का सामना किया, मैं सच्चा था इसलिए भुलत्थ के लोगों ने मुझे विधानसभा में फिर चुनकर भेजा। खैरा ने आशु का नाम लिए बिना अपनी ही पार्टी को घेरते हुए कहा कि अगर हमारे नेता ईमानदार हैं तो चिंता क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की भ्रष्टाचार के आरोप में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार धरने दिए जा रहे हैं। राजा वड़िंग द्वारा यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सियासी बदलाखोरी के तहत आशु को फंसाया जा रहा है। 


शनिवार शाम जब पत्रकारों ने राजा वड़िंग से खैरा द्वारा की दी गई सलाह पर प्रतिक्रिया मांगी तो राजा वड़िंग ने इतना ही कहा कि बिना मांगे सलाह देने से सम्मान कम होता है। इसके साथ ही उन्होंने धरना-प्रदर्शन को सही ठहराते हुए यह भी कहा कि अपने मित्र, अपने सहयोगी और अपनी पार्टी के नेता के साथ खड़े होना कुछ गलत नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed