फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Congress announced names of two candidates

Punjab: कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, होशियारपुर और फरीदकोट से उतारे प्रत्याशी

Mon, 22 Apr 2024 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 08:39 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। कांग्रेस ने पंजाब में दो प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Punjab: Congress announced names of two candidates
कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत कौर साहोके और यामिनी गोमर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लिए कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों की घोषणा की है। सोमवार को जारी लिस्ट में पंजाब की होशियारपुर और फरीदकोट सीट से उम्मीदवारों का एलान किया गया है। यामिनी गोमर को होशियारपुर और अमरजीत कौर को फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने सेवामुक्त अध्यापिका अमरजीत कौर साहोके को फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाली अमरजीत कौर साल 2013 से 2018 तक जिला परिषद मोगा की चेयरपर्सन रहीं और साल 2017 में उन्होंने लुधियाना जिले के विधानसभा क्षेत्र जगरांव से अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रही थी। साल 2022 के चुनाव में जब उन्हें अकाली दल से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन


अकाली दल ने चंडीगढ़ समेत छह सीटों पर उतारे प्रत्याशी
वहीं सोमवार को शिरोमणि अकाली दल ने छह सीटों पर  उम्मीदवारों का एलान कर दिया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दूसरी सूची की घोषणा की है। पार्टी ने बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने फिरोजपुर से वरदेव सिंह नोनी मान, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने चंडीगढ़ सीट से हरदीप सिंह बटरेला को टिकट दिया है।


सोमवार को ही पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी को जालंधर से मैदान में उतारा गया है। केपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में शामिल हैं। शिअद को जालंधर और होशियारपुर सीट से कोई मजबूत चेहरा नहीं मिल रहा है, ऐसे में केपी शिअद के चुनावी गणित में पूरी तरह फिट बैठ रहे हैं। महिंदर सिंह केपी जालंधर के दलित समाज में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। यहां तक कि केपी चन्नी के करीबी माने जाते हैं। वह 2009 में जालंधर से सांसद बने थे। 2014 में होशियारपुर से विजय सांपला से वह हार गए थे। वह तीन बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान रह चुके हैं। पुराना चेहरा होने के कारण केपी की अच्छी पकड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed