फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab cm, punjab cm badal, cm prakash singh badal, punjab govt, muktsar, punjab

प्रदेश का अमन-कानून भंग करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे : बादल

Mon, 11 Jul 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Mon, 11 Jul 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
punjab cm, punjab cm badal, cm prakash singh badal, punjab govt, muktsar, punjab
संगत दर्शन कार्यक्रम में सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सूबे का अमन-कानून भंग करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार चौकस है। अमन-कानून और खुशहाली को पटरी से उतारने का प्रयास करने में लगी देश विरोधी ताकतों के नापाक इरादों को असफल बनाने के लिए सरकार पूरी निगरानी रखे हुए है। सीएम ने पत्रकारों की ओर से विधान सभा चुनाव के दौरान दहशती हमले के बारे में पूछे सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने रविवार को मलोट विधानसभा हलके में संगत दर्शन के दौरान लोगों की मुश्किलों को सुना।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सूबे का विकास हजम नहीं हो रहा। ऐसे लोग हर समय प्रदेश के माहौल में जहर घोलने की कोशिशों में लगे रहते हैं। पंजाब सरकार ऐसे लोगों के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा पर किसी भी संभावित हमले को लेकर पास से नजर रखी हुई है। ऐसा करने वालों को ठोस जवाब दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरहदी राज्य होने की वजह से अति संवेदनशील है। सूबा सरकार सुरक्षा के संजीदा मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन


‘चुनाव घोषणापत्र में होंगी लोगों की सभी जायज मांगें’
सीएम बादल ने कहा कि शिअद की ओर से साल 2017 विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र सही समय पर ही जारी किया जाएगा। लोगों की सभी जायज मांगें और शिअद का एजेंडा चुनाव घोषणापत्र में शामिल कर लोगों के सामने लाया जाएगा। खुदकुशी करने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों को मुआवजे के बारे में सीएम ने कहा कि सूबा सरकार इन किसानों के परिवारों को तीन लाख मुआवजा शीघ्र देने को वचनबद्ध है। संगत दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने ताइक्वांडो खिलाड़ी कुंवरप्रीत सिंह का सम्मान भी किया। विधायक हरप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री का मलोट पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान सांसद शेर सिंह घुबाया, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डिप्टी कमिश्नर सुमित जारंगल, डीआईजी युरिंदर सिंह हेयर, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल और एडीसी कुलवंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलोट में बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मलोट के विभिन्न वार्डों का दौरा कर जहां लोगों की मुश्किलें सुनीं। वहीं उन्होंने करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने सात एकड़ और सात कनाल में 6.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम 2017 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री बादल ने महावीर गोशाला के संस्थापक पंडित गिरधारी लाल के साथ वार्तालाप भी की। सीएम बादल ने बताया कि शहर में बिजली सप्लाई लगातार चलाने के लिए योजना तैयार की गई है। इस पर 12.5 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अधीन ही 4 करोड़ से बनने वाले 66 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट के अधीन बिजली सप्लाई की नई लाइन डालने के साथ ही पुरानी लाइन को भी अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed