फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Prakash Singh Badal Statement

जुबां पर आया मुख्यमंत्री बादल का दर्द, ये बोले

Fri, 01 Aug 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर) Updated Fri, 01 Aug 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Prakash Singh Badal Statement

अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच चल रही तकरार का दर्द आखिरकार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जुबां पर आ ही गया। बादल ने वीरवार को कहा कि गठबंधन के नेता अपनी हद में रहें।

विज्ञापन


वे सब्र का बांध नहीं तोड़ें और मीडिया या जनता के समक्ष ऐसी बात न करें जिससे गठबंधन कमजोर हो। बादल नई अनाज मंडी में शहीद ऊधम सिंह के राज्यस्तरीय बलिदान दिवस समागम के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने भाजपा के मंत्री अनिल जोशी तथा अकाली दल के प्रवक्ता महेशइंदर सिंह गरेवाल के बीच चल रही बयानबाजी पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिन से दोनों दल के नेता ऐसी बात कर रहे हैं जिससे उनका मन दुखी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पंजाब को माना सूखा प्रभावित प्रदेश

Punjab CM Prakash Singh Badal Statement

मुख्यमंत्री बादल ने पंजाब को सूखा प्रभावित प्रदेश मानते हुए केंद्र सरकार से तुरंत दो हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज मांग की है।

साथ ही पंजाब से 50 बडे़ उद्योगों के पलायन करने की आ रही खबरों को नकारते हुए कहा कि सूबे से वर्तमान समय में कोई भी उद्योग पलायन नहीं कर रहा है।

पंजाब सरकार शहीदों की याद में जंग-ए-आजादी यादगार पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। करतारपुर के नजदीक शहीदों की बन रही यह यादगार जल्द पंजाब के लोगों को समर्पित कर दी जाएगी।

इस मौके पर वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, प्रकाश चंद गर्ग, बलवीर सिंह घुन्नस, सुशील गोयल, रविंदर सिंह, राजीव गर्ग, कुलभूषण गोयल, विनोद गुप्ता, पंडित रामकरण शर्मा, हरप्रीत सिंह ढींढसा मौजूद थे।

भाजपाई मंत्रियों का फेरबदल फिलहाल टला

Punjab CM Prakash Singh Badal Statement

महीने भर चली उठापटक के बाद पंजाब के भाजपाई मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों को बदलने का मामला फिलहाल टल गया है। अमित शाह की नई टीम के गठन तक बदलाव की प्रक्रिया स्थगित रहने की संभावना है।

पंजाब भाजपा प्रभारी शांता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में शांता कुमार ने कहा कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान अकाली-भाजपा गठबंधन का प्रदर्शन असंतोषजनक रहने के बाद गठित समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बदलाव से संबंधित निर्णय ले लिया गया था, लेकिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मामला टल गया है।

फिलहाल बदलाव नहीं किया जा रहा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नए सहयोगी पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।

दो मंत्रियों को बदले जाने की योजना थी

Punjab CM Prakash Singh Badal Statement

ध्यान रहे कि समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब की गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा के चार मंत्रियों में से दो को बदलने का फैसला हो गया था। पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और प्रदेश विधायक दल के पूर्व नेता मनोरंजन कालिया को नए मंत्रियों रूप में कैबिनेट में शामिल करने पर सहमति भी बन गई थी। इस बीच राजनाथ सिंह के इस्तीफे के बाद अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए और मामला लटक गया।

बयानबाजी पर सख्त नोटिस
शांता कुमार ने कहा कि पंजाब में टैक्सों के मुद्दे पर भाजपा की तरफ से चल रही बयानबाजी का आला कमान ने सख्त नोटिस लिया है। खासतौर पर मंत्रियों से कहा गया है कि वह सरकार के प्रति कोई भी शिकायत होने पर पार्टी हाईकमान या मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के ध्यान में बात लाएं और सार्वजनिक बयानबाजी से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed