{"_id":"57d188404f1c1b3639318da1","slug":"punjab-cm-parkash-singh-badal-got-angry-on-arvind-kejriwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर भड़के CM बादल, सिद्धू के फ्रंट का उड़ाया मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल पर भड़के CM बादल, सिद्धू के फ्रंट का उड़ाया मजाक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
CM Badal and Kejriwal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल द्वारा राजनीति को न्यूनतम स्तर पर ले जाने के लिए तीखी आलोचना की है। क्योंकि इसके विधायक और पार्टी कार्यकर्त्ता लगातार एक के बाद एक स्कैंडल में फंसते जा रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे सियासी जीवन के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के इतने घटिया और गैर लोकतांत्रिक कार्यों को पहली बार देखा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपने पार्टी मित्रों द्वारा देश की महिलाओं के मान सम्मान और मर्यादा को क्षति पहुंचाने और उनको मानसिक तौर पर पीड़ित करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण तथा दुखदायी बात है कि आपके कार्यकर्त्ता सियासत की धज्जियां उड़ाते हुये गुंडागर्दी पर उतर आये हैं, जो कि लोकतंत्र पर कलंक है। केजरीवाल द्वारा पंजाब में घर खरीदने की योजना संबंधी पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुये कहा कि वह यहां रहते हैं या दिल्ली, इससे हमें कोई मतलब नहीं। परंतु मै यहां एक बात अवश्य कहना चाहता हूं कि उन्हें पहले अपना कार्य व्यवहार संवारना चाहिए और नैतिकता तथा मूल्यों पर आधारित सियासत का बुनियादी पाठ पढ़ाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्त्ताओं की गुंडागर्दी लोकतंत्र पर कलंक : मुख्यमंत्री
Badal and Kejriwal
- फोटो : file photo
राज्य में चौथे मोर्चे की संभावनाओं पर बादल ने कहा कि यह असंतुष्ट तथा नकारे सियासतदानों का जुट है, जो प्रत्येक टेढे-मेढ़े ढंग से राज्य की सत्ता हथियाना चाहता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस चौथे मोर्चे का शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट आते ही इस प्रकार के मोर्चे एवं सियासी पार्टियां मशरूम की तरह फूटेंगी और चुनावों के बाद समाप्त हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इन मौकाप्रस्त नेताओं का एक ही उद्देश्य अपने निजी स्वार्थ को आगे बढ़ाना है। बादल ने कहा कि वह सियासी पार्टियां ही लंबा समय जिंदा रहती हैं जिनका मानवता की सेवा का शानदार इतिहास होता है और समर्पण एवं वचनबद्धता से लोगों की सेवा करती है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा ही लोगों की इच्छाओं को पूरा किया है।
किसानों के पक्ष में बठिंडा के उपायुक्त के कार्यालय के सामने धरना देने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की कड़ी आलोचना करते हुए बादल ने कहा कि कैप्टन पहले तो कहीं दिखाई ही नहीं देते थे पर अब वह किसानों को भ्रमित करने के लिए यह चालबाजियां कर रहे हैं। उन्होेंने कैप्टन को अपने भीतर झांक कर देखने को कहा कि उन्होंने वर्ष 2002 से 2007 के अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल दौरान किसानों की भलाई के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने अपने अहंकार के लिए किसानों को दी जाती नि:शुल्क बिजली बंद कर दी थी। ंकिसान विरोधी कई फैसले किए थे जिसके लिए उन्हें शर्मसार होना चाहिए।