फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM handed over a memorandum to Governor regarding Lakhimpur incident

लखीमपुर मामला: पूरी कैबिनेट के साथ चन्नी पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को सौंपा पीएम मोदी के नाम ज्ञापन

Mon, 04 Oct 2021 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Oct 2021 10:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत का मामला गर्माता जा रहा है। पंजाब में भी इस घटना का जमकर विरोध हो रहा है। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
Punjab CM handed over a memorandum to Governor regarding Lakhimpur incident
मंत्रियों के साथ सीएम चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : @CHARANJITCHANNI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को अपने कैबिनेट साथियों के साथ राज भवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और उन्हें लखीमपुर खीरी कांड व किसानों से जुड़े मसलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लखीमपुर हिंसा के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने की भी अपील की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने ज्ञापन में तीन कृषि कानूनों की तुरंत समीक्षा कर रद्द करने पर फिर से जोर दिया।

विज्ञापन


बाद में चन्नी ने बताया कि वह लखीमपुर खीरी में हिंसक घटना के बारे में प्रधानमंत्री को ध्यान दिलाना चाहते हैं। घटना ने सभी की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे भी ज्यादा दर्दनाक बात यह है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हमारे अन्नदाताओं की जान चली गई। किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के निजी दखल की मांग करते हुए चन्नी ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस बर्बर कृत्य के पीछे के चेहरे बेनकाब होने चाहिएं, भले ही वे कितना भी रसूख या पहुंच रखने वाले क्यों न हों। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि इस दुखद घटना में जान गंवा चुके किसानों के लिए इंसाफ जल्द दिलाना सुनिश्चित किया जाए।


इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, रणदीप सिंह नाभा, डॉ. राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरकीरत सिंह कोटली भी मौजूद रहे।

यह लिखा ज्ञापन में
ज्ञापन में लिखा है ‘आम लोग और किसान मौजूदा व्यवस्था से बेगानापन महसूस कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिकता के क्षरण के कारण चरमरा गई है। यह सही मौका है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का भरोसा और विश्वास बहाल किया जाए, जिसके लिए लोगों को विचार प्रकट करने के मौलिक अधिकार का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए, ताकि लोग स्वतंत्र रूप से अपनी भावनाएं जाहिर कर सकें। इस समय लोग निर्भय होकर अपनी दुख-मुसीबतें जाहिर करने के लिए घुटन महसूस कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed