फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM gives appointment letters to 11 players including Harmanpreet Kaur

Punjab: पंजाब में 11 खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, हरमनप्रीत कौर बनीं DSP, सभी को सीएम मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Sun, 04 Feb 2024 02:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Feb 2024 02:21 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह समय खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल है। देश का नाम ऊंचा करने वाले आज हमारे यहां पहुंचे हैं, इससे मैं आज बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन
Punjab CM gives appointment letters to 11 players including Harmanpreet Kaur
हरमनप्रीत कौर को नियुक्ति पत्र सौंपते सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को 11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पीसीएस और पीपीएस के पदों पर तैनात करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। इन खिलाड़ियों ने 40 साल के लंबे अंतराल के बाद हॉकी में देश के लिए कांस्य पदक जीता और क्रिकेट व शॉट पुट के खेल में देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसके चलते उन्होंने समारोह का आयोजन करके अपनी सरकारी रिहाइश में नए बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद पहले लोग हॉकी की खेल प्रति उदासीन थे। भगवंत मान ने कहा कि अब राज्य सरकार ने देश और राज्य में इस खेल की पुरानी शान बहाल कर दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी के 9, क्रिकेट व शॉट पुट के एक-एक खिलाड़ी समेत 11 खिलाड़ियों को पीसीएस और पीपीएस के रूप में नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। जिन खिलाड़ियों को पीपीएस नियुक्त किया गया है, उनमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह और दिलप्रीत सिंह (हॉकी खिलाड़ी) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट) और तेजिन्दर तूर (शॉट पुट) शामिल हैं। मान ने बताया कि चार हॉकी खिलाड़ियों- रुपिन्दरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह को पीसीएस नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और नशा विरोधी मुहिम को आपस में जोड़ेगी, जिसके लिए अगले वित्तीय वर्ष से बड़ा बजट रखा जा रहा है। मान ने कहा कि नौजवानों को नौकरियां देने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है, जिससे वह काम में व्यस्त रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में हर साल 2100 पदों की नियमित भर्ती के लिए इश्तिहार दिया जाता है। राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी 100 प्रतिशत खिलाड़ियों को नौकरियां देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशों के विरुद्ध राज्य सरकार की मुहिम में खेल सभ्याचार को उत्साहित करना सबसे प्रभावशाली साधन हो सकता है।

इससे पहले खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह उभरते खिलाड़ियों को भी बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह उसके लिए बहुत बड़ा दिन है, उन्होंने 2021 में पदक जीता था लेकिन आज नौकरी मिली है। यह मुख्यमंत्री के खुद खेल प्रेमी होने के कारण संभव हुआ। 


हरमनप्रीत सिंह ने राज्य सरकार की तरफ से ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ की पहलकदमी की भी सराहना की। एक अन्य खिलाड़ी रुपिन्दरपाल सिंह ने खिलाड़ियों को पीसीएस और पीपीएस नौकरियां देने के लिए मुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पहली बार पीसीएस खिलाड़ियों को किसी राज्य सरकार की तरफ से सीधे तौर पर नियुक्त किया गया है। इससे खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में और भी बढ़िया प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed