फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM condemns grenade attack on Punjab Roadways bus at Jammu

पंजाब रोडवेज की बस पर ग्रेनेड से हमला, सीएम अमरिंदर सिंह ने की निंदा, मदद का दिया भरोसा

Thu, 07 Mar 2019 08:29 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अभिषेक त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM condemns grenade attack on Punjab Roadways bus at Jammu
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जम्मू बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा पंजाब रोडवेज की बस पर किए कायराना ग्रेनेड हमले की तीखी आलोचना की है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता यकीनी बनाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को जम्मू-कश्मीर के अपने समकक्ष से तालमेल करने को कहा है।

विज्ञापन



यह हमला पठानकोट डिपो की पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 06 क्यू 9565 पर किया गया। यह बस जम्मू से अमृतसर जाने वाली थी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 33 अन्य जख्मी हो गए। घायलों में एक व्यक्ति पंजाब से संबंधित है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार ने उससे बातचीत करने के बाद बताया कि हरजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव राय चक्क डेरा बाबा नानक ज़िला बटाला से संबंधित है। उसकी दाहिनी टांग पर चोट लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री ने सुरेश कुमार को हरजीत सिंह से संपर्क बनाने और उसके इलाज के लिए हरसंभव मदद के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed