फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi arrives at the residence of party leader Rahul Gandhi

मंत्रिमंडल गठन की कवायद: राहुल गांधी के आवास पहुंचे पंजाब के सीएम चन्नी, जल्द होगा नए मंत्रियों का एलान

Fri, 24 Sep 2021 11:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 11:16 PM IST
सार

पंजाब के नए कैबिनेट का गठन जल्द ही होगा। शनिवार तक नए मंत्रियों के नाम का एलान हो सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस हाईकमान नामों पर मंथन करने पर जुटा है। गुटबाजी से अलग नेताओं को नई कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi arrives at the residence of party leader Rahul Gandhi
राहुल गांधी के साथ पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब की नई कैबिनेट के गठन की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कहा जा रहा है कि नई कैबिनेट का बहुत जल्द एलान संभव है। कई पुराने मंत्रियों को नई कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हाईकमान और मुख्यमंत्री चन्नी मंत्रियों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री चन्नी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। खबरों के मुताबिक शनिवार तक नए मंत्रियों के नामों के फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं अगले सप्ताह शपथ ग्रहण होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व चन्नी को आगे कर चुन रहा है नई टीम
कांग्रेस नेतृत्व पंजाब में नई कैबिनेट के गठन को लेकर मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को आगे रखकर ही फैसला ले रहा है। चन्नी को अपनी टीम बनाने की पूरी छूट दी गई है। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस कवायद से दूर हैं। उम्मीद है कि शनिवार तक पंजाब के मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब ठीक रहा तो अगले सप्ताह शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस नेतृत्व चन्नी मंत्रिमंडल के लिए मंत्रियों के नाम थोपने के बजाय उन्हीं के सुझाए पर नामों को लेकर अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर रहा है। पंजाब से जुड़े कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के सुझाव भी चयन प्रक्रिया के लिए अहम माने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी की गई और उन्हीं नामों पर पुनर्विचार किया जा रहा है, जिनके साथ काम करने में चन्नी सहज होंगे। नेतृत्व कुछ नए चेहरे भी शामिल करना चाहता है, जो किसी गुट विशेष या विवादों से दूर थे। नेतृत्व का फोकस मंत्रिमंडल का ऐसा चेहरा सामने रखने का है, जिन्हें चुनाव में आगे रखकर चला जा सके। मंत्रियों के लिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के साथ उनकी जनता में छवि और पृष्ठभूमि को लेकर अधिक सवाल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed