फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi son gets married in Mohali

सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी

Sun, 10 Oct 2021 04:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Oct 2021 04:31 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी रविवार को मोहाली के गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब में संपन्न हुई। विवाह समारोह का आयोजन बेहद सादे अंदाज में किया गया। पंजाब के राज्यपाल व कैबिनेट मंत्रियों समेत कई बड़ी हस्तियां समारोह में पहुंचीं।  

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi son gets married in Mohali
मोहाली में संपन्न हुई सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस के सख्त पहरे की बीच रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह का विवाह डेराबस्सी के गांव अमलाला की सिमरनधीर कौर के साथ फेज-3बी 1 स्थित गुरूद्वारा श्री साचा धन साहिब में बिल्कुल साधारण अंदाज में हुआ। अपने बेटे नवजीत सिंह के विवाह की खुशी में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपने घर से निजी कार चलाकर फेज 3बी 1 स्थित गुरूद्वारा साहिब पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


विवाह संपन्न होने के बाद भी अपनी निजी कार से घर लौटे। शादी का कार्यक्रम बिल्कुल साधारण तरीके से रखा गया। विवाह कार्यक्रम में पंजाब  राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत, सह-प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मंत्री परगट सिंह, संगत सिंह गिल्जियां, गुरकीरत सिंह कोटली, ब्रह्म महिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी, राणा गुरमीत सोढ़ी, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू, सुखपाल सिंह खैहरा, नगर निगम के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने फेज-3बी 1 पहुंचकर नव दंपती को अपना आशीर्वाद दिया। कामेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी के अलावा कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी विवाह समारोह में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लंगर खाकर रवाना हुए मेहमान
शादी में पहुंचे मेहमानों के लिए गुरूद्वारा साहिब के अंदर लंगर का इंतजाम किया गया था। नव दंपती को आशीर्वाद देने आने वाले प्रत्येक मेहमान लंगर छककर वापस लौटे। खास बात यह रही कि सीएम ने अपने बेटे की शादी को बिल्कुल सादे रीति रिवाज के साथ संपन्न किया और गुरूद्वारा साहिब में आने वाले मेहमानों के चलते शहरवासियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed